Home झारखण्ड निरसा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत।
झारखण्डराज्य

निरसा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत।

Share
Share

परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजा और नियोजन की मांग को लेकर किया विरोध।

धनबाद । निरसा थाना क्षेत्र के ECL मुगमा एरिया अंतर्गत चापापुर टू कॉलीयरी में बीती रात एक दु:खद घटना घटी। सोनवाद पंचायत के कोड़ाडंगाल निवासी मिथुन कुंभकार अज्ञात हाइवा की चपेट में आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीणों ने कंपनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि कंपनी ग्रामीण सड़क का उपयोग कर रही है, लेकिन सड़क पर लाइटिंग और सुरक्षा गार्ड्स जैसी जरूरी व्यवस्थाएं नहीं हैं। उन्होंने 15 लाख रुपए मुआवजा और नियोजन की मांग की है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक कंपनी प्रबंधन के साथ सकारात्मक वार्ता नहीं होती, तब तक शव वहीं रखकर विरोध जारी रहेगा और कंपनी का कामकाज ठप रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

यूपी सरकार के 9 साल पूरे,कानपुर देहात में कैबिनेट मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां।

यूपी सरकार के 9 साल पूरे,कानपुर देहात में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान...

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बंद खदान में मिला अज्ञात शव,हत्या की आशंका।

धनबाद । बुधवार को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत कसियाटांड़ स्थित एक बंद...

पूजा कुमारी उप महापौर और रेणु देवी बनीं उपाध्यक्ष।

बोकारो । चास नगर निगम में वार्ड संख्या 22 की पार्षद पूजा...

उप विकास आयुक्त ने अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों को दिलाई शपथ।

अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव को दिलाई शपथ। धनबाद ।...