Home झारखण्ड नवनिर्वाचित झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के धनबाद आगमन को लेकर बैठक।
झारखण्डराज्य

नवनिर्वाचित झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के धनबाद आगमन को लेकर बैठक।

Share
Share

धनबाद : आगामी 25 जनवरी को नवनिर्वाचित झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के धनबाद आगमन को लेकर विधायक राज सिन्हा ने अपने आवासीय कार्यालय जगजीवन नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।बैठक के दौरान धनबाद विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह आगमन संगठन के लिए उत्साह और ऊर्जा का संचार करने वाला है, जिसे पूरे शहर में जन-जन तक पहुँचाया जाना चाहिए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि धनबाद शहर को बैनर, पोस्टर एवं पार्टी ध्वजों से सजाया जाएगा। साथ ही शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर भव्य तोरण द्वार बनाए जाएंगे। सभी मंडलों से रिकॉर्ड संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई।

नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।तय किया गया कि मंडल स्तर पर तैयारियाँ तेज कर दी जाए और भव्य स्वागत को लेकर कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ जुटे हुए हैं।

इस बैठक में जिला मंत्री नरेंद्र त्रिवेदी, रीता यादव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विभा रानी सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा , मंडल अध्यक्ष बसंती सिंह, गौतम चौधरी, रंजय सिंह, पार्षद अशोक यादव, इंद्रभूषण कुशवाहा, सन्नी रवानी, मनोज गुप्ता, जगबंधु मंडल,किशोर मंडल, विकास मिश्रा, मौसम सिंह,निर्मल प्रधान, अमरजीत कुमार,सुमन सिंह, ललन मिश्रा, आनंद खंडेलवाल, शिवेंद्र सिंह तमाल राय, राजेश गुप्ता, रंजीत यादव, सदानंद वर्णवाल, जीरखान सिंह, दिलीप सिंह, सत्येंद्र ओझा, टुन्ना सिंह, अप्पू सिंह,मनीष पांडेय, संजय गोस्वामी, इंद्रकांत झा, प्रमोद अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित काफी संख्या में समर्पित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पे विधायक राज सिन्हा ने कहा कि “नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष माननीय आदित्य साहू का धनबाद आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और उत्साह का विषय है। यह केवल एक स्वागत कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन की एकजुटता, अनुशासन और शक्ति का प्रदर्शन होगा। सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में जुटें, पहली बार नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का आगमन हम सभी के लिए गौरव का विषय है। पूरे झारखंड में धनबाद का स्वागत यहां के ओजस्वी कार्यकर्ता ऐतिहासिक रूप से करेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

महापौर चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त।

अभ्यर्थियों को दी खर्च की सीमा व नियमों की विस्तृत जानकारी। धनबाद...

उपायुक्त ने किया गुरुजी आश्रम का निरीक्षण।

दिशोम गुरु से जुड़े एक-एक प्रसंग को बारीकी से सुना। धनबाद ।...

खाद्य सुरक्षा एवं मानक पर आंगनवाड़ी कर्मियों को किया प्रशिक्षित।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार धनबाद जिले...