Home झारखण्ड उपायुक्त की पहल पर रघुवर नगर के निवासियों की समस्या का त्वरित हुआ समाधान
झारखण्डराज्य

उपायुक्त की पहल पर रघुवर नगर के निवासियों की समस्या का त्वरित हुआ समाधान

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की पहल पर वार्ड नंबर – 23 में स्थित रघुवर नगर के निवासियों की समस्या का त्वरित समाधान कर दिया गया।

इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रघुवर नगर के मुख्य सड़क के किनारे एक ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह से खुला पड़ा है। उसमें से तार लटक रहे हैं। बारिश के मौसम में इससे शॉर्ट सर्किट और करंट फैलने की संभावना हो सकती है।

इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने बिजली विभाग को शीघ्र खुले ट्रांसफार्मर को बंद करने का निर्देश दिया। इसके बाद बिजली विभाग ने उक्त स्थान पर पहुंचकर खुले ट्रांसफार्मर, उसके नीचे खुले स्विच व फ्यूज केबिनेट को बंद कर दिया। साथ ही ट्रांसफार्मर के आस पास उगी झाड़ियों को साफ कर दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सदर अस्पताल में एलएफटी, लिपिड प्रोफाइल सहित 80 तरह के टेस्ट उपलब्ध।

धनबाद । सदर अस्पताल के पैथोलॉजी में अब आम लोगों के लिए...

समाहरणालय में लोगों को मिलेगी आधुनिक लिफ्ट सुविधा।

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने की शुरुआत। ब्लॉक-A में 02 एवं ब्लॉक-B...

मेयर ने किया बकाया का भुगतान,शव परिजनों को सौंपा।

धनबाद : असर्फी अस्पताल में इलाजरत सड़क हादसे में घायल झरिया निवासी...