Home झारखण्ड उपायुक्त आवास में उत्साहपूर्ण होली समारोह का आयोजन।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त आवास में उत्साहपूर्ण होली समारोह का आयोजन।

Share
Organization of enthusiastic Holi celebration at Deputy Commissioner's residence.
Share

जिला के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे पर रंग लगाकर त्योहार की खुशियां बाँटीं और आपसी सद्भावना को मजबूत किया।

हम सबने मिलकर होली खेलकर न केवल त्योहार मनाया,बल्कि कार्यालयीन तनाव से मुक्ति पाकर नई ऊर्जा के साथ जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया – उपायुक्त

राँची। होली के पावन अवसर पर राँची जिला प्रशासन में खुशियों और भाईचारे का रंग छाया रहा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने उपायुक्त आवास में जिला के वरीय पदाधिकारियों के साथ होली खेली। यह आयोजन पारंपरिक होली मिलन के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारियों ने एक-दूसरे पर रंग लगाकर त्योहार की खुशियां बाँटीं और आपसी सद्भावना को मजबूत किया।

होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है तथा यह त्योहार प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है।

इस अवसर पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है तथा यह त्योहार प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा, “प्रशासनिक कार्यों के बीच ऐसे अवसर हमें एक परिवार की तरह जोड़ते हैं। हम सबने मिलकर होली खेलकर न केवल त्योहार मनाया, बल्कि कार्यालयीन तनाव से मुक्ति पाकर नई ऊर्जा के साथ जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।” उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों और राँची जिला वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा अपील की कि सभी लोग त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाएं।

सभी ने परंपरा का सम्मान करते हुए रंगों के साथ-साथ गुलाल, अबीर और होलियाना गीतों पर थिरकते हुए उत्साहपूर्ण माहौल बनाया।

उपायुक्त ने इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से होली एवं आगामी त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर नियंत्रण, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनाती तथा शांति समितियों की सक्रियता सुनिश्चित करने के निर्देशों की पुनः पुष्टि की। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर स्तर पर सतर्क है ताकि जनता पूर्ण सुरक्षा के साथ त्योहार मना सके।

इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन एवं जिला के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सीए की परीक्षा में अंकिता रानी ने रांची में हासिल किया तीसरा स्थान।

चान्हो (रांची) । सीए परीक्षा के घोषित परिणाम में चान्हो प्रखंड के...

हाईवे पर इंडिको कार में अचानक लगी आग।

जलकर हुई राख,सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड। छतरपुर (मप्र)...

बागेश्वर धाम पर देश दुनिया से आये भक्तों और संतो के साथ फूल व गुलाल की होली।

छतरपुर (मप्र) : छतरपुर जिला के बागेश्वर धाम गढ़ा में होली पर्व...

होली के देशी रंग में डूबे विदेशी पर्यटक।

छतरपुर (मप्र) : छतरपुर जिला के खजुराहो में सुबह से ही विदेशी...