Home झारखण्ड परिवहन कार्यालय में निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन।
झारखण्डराज्य

परिवहन कार्यालय में निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन।

Share
Share

धनबाद । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत धनबाद के असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से जिला परिवहन कार्यालय परिसर में नि:शुल्क कैंसर जांच, बीपी, शुगर एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 82 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

जांच के दौरान 9 मोतियाबिंद, 5 उच्च रक्तचाप (बीपी) तथा 6 मधुमेह (शुगर) के मरीज चिन्हित किए गए, जिन्हें आगे के उपचार हेतु आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, मोटर वाहन निरीक्षक अभय कुमार, राजीव वर्मा, डॉ जाफर, असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट के महाप्रबंधक मनीष मिश्रा सहित दीपक कुमार, तन्मय, विवेक, किरण, विनीता, विश्वास एवं सागर उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को कैंसर के लक्षण, समय पर जांच एवं शीघ्र पहचान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर,पैदल जा रहे वृद्ध को रौंदा।

दोनों पैर और एक हाथ फ्रैक्चर, गया रेफर जिला प्रशासन से तेज...

नशेड़ी युवक की मारपीट से बुजुर्ग महिला की मौत।

बिजनौर । धामपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर सादा में शुक्रवार की शाम...

इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन मास्टर टूर्नामेंट का शुभारंभ।

रायबरेली : रायबरेली अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ ट्रेनिंग बीडी पाल्सन ने इंटरनेशनल...

महापौर के 8 व वार्ड पार्षद के 75 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

धनबाद । नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को धनबाद नगर निगम...