Home झारखण्ड अवैध खनन के कारण घर धंसने से क्षेत्र में दहशत,ग्रामीणों में आक्रोश।
झारखण्डराज्य

अवैध खनन के कारण घर धंसने से क्षेत्र में दहशत,ग्रामीणों में आक्रोश।

Share
Share

महुदा (धनबाद) : महुदा बस्ती भाटडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस 18 नंबर के समीप कथित रूप से चल रहे अवैध खनन के कारण कई घरों के धंसने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से इस क्षेत्र में अवैध माइंस का संचालन हो रहा है।जिसकी शिकायतें कई बार की गईं।लेकिन, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि अवैध खनन के पीछे स्थानीय स्तर पर मिलीभगत की आशंका है।जिसके कारण यह गतिविधि लगातार जारी है।

घरों के धंसने से प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई तथा प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग की है।

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...

जल समस्या को लेकर मुखिया से मिलें ग्रामीण।

धनबाद (झारखंड) । जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत...