Home झारखण्ड जनप्रतिनिधियों ने किया धान अधिप्राप्ति कार्य का शुभारंभ
झारखण्डराज्य

जनप्रतिनिधियों ने किया धान अधिप्राप्ति कार्य का शुभारंभ

Share
Share

धनबाद । खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के लिए 15 दिसम्बर से प्रारंभ हो रहे धान अधिप्राप्ति कार्य का जिले के सभी पैक्स में शुभारम्भ किया गया।

टुंडी में इसका शुभारंभ विधायक मथुरा प्रसाद महतो, धनबाद में विधायक राज सिन्हा एवं बाघमारा में विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया। वहीं अन्य प्रखंड में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इसका शुभारंभ किया।

इसकी जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल रु 2450/ की दर से 48 घण्टे के भीतर एकमुश्त राशि भुगतान किया जायेगा। जिलें में 18 अधिप्राप्ति केन्द्र का चयन धान अधिप्राप्ति हेतु किया गया है।

जिसमें गोविंदपुर प्रखंड में बिराजपुर पैक्स, परासी पैक्स, तिलैया जमुआ पैक्स एवं गोविंदपुर पैक्स, तोपचांची प्रखंड में कोरकोट्टा पैक्स, खरियो पैक्स एवं मदैयडीह पैक्स, बलियापुर प्रखंड में रघुनाथपुर पैक्स एवं पलानी पैक्स, धनबाद प्रखंड में पुटकी पैक्स, टुंडी प्रखंड में पूर्णाडीह पैक्स एवं ओझाडीह कटनिया पैक्स, पूर्वी टुंडी प्रखंड में लटानी फतेहपुर पैक्स, बाघमारा प्रखंड में राजगंज पैक्स तथा बाघमारा खानुडीह पैक्स, निरसा एवं एगारकुंड प्रखंड में घाघरा पैक्स व निरसा चट्टी पैक्स तथा कलियासोल प्रखंड में सिमुलदान पैक्स शामिल हैं।

टुंडी में विधायक मथुरा प्रसाद महतो के साथ जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, विकास महतो, सुमित महतो, आपूर्ति कार्यालय के संदीप कुमार, अजय महतो, अमित कुमार मौजूद थे। वहीं सियालगुदड़ी पैक्स में विधायक राज सिन्हा, सियालगुदड़ी पैक्स के अध्यक्ष मटूकधारी सिंह चौधरी, विकास मिश्रा, संजय रवानी, श्रीकांत गिरी सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

19.50 लाख की ठगी,आरोपी गिरफ्तार।

धनबाद । रविवार को सरायढेला थाना अंतर्गत जगजीवन नगर निवासी मनोज प्रसाद...

एनटीपीसी,अडाणी और सीसीएल जैसी कंपनियों को सरकार दे रही हैं संरक्षण – पूर्व विधायक

सरकार और कांग्रेस पार्टी पर लगाये गंभीर आरोप। रांची । हजारीबाग के...

नवनिर्वाचित पार्षद डॉ मधुमाला व डॉ स्वतंत्र कुमार का अभिनंदन।

धनबाद । रविवार को बाघमारा अंचल चित्रगुप्त महापरिवार ट्रस्ट के दर्जनों महिला,...

जलसहियाओं ने मनाया विश्व जल दिवस।

धनबाद । मधुबन थाना क्षेत्र में टुण्डू पंचायत अंतर्गत माझलीटांड छठ घाट...