Home झारखण्ड तम्बाकू उत्पाद अधिनियम के पालन के लिए चलाया छापामारी अभियान
झारखण्डराज्य

तम्बाकू उत्पाद अधिनियम के पालन के लिए चलाया छापामारी अभियान

Share
Share

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर जिला तम्बाकू नियंत्रण कोषांग के नोडल पदाधिकारी डॉ मंजू दास तथा खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार ने धनबाद स्टेशन रोड क्षेत्र में सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम – 2003 की धारा 4 एवं धारा 6ए के अनुपालन के लिए छापामारी अभियान चलाया।

छापामारी दल ने 25 दुकानों की जाँच की। जिसमें कोटपा 2003 की धारा 4 तथा 6ए का उल्लंघन करते हुए पाये जाने वाले 14 दुकानदारों को 200-200 रुपये का जुर्माना किया गया। छापामारी के दौरान सभी दुकानों से तंबाकू उत्पाद से संबंधित विज्ञापन वाले पोस्टर हटाए गए, जो कोटपा 2003 की धारा 5 के तहत प्रतिबंधित है। वहीं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने कई होटलों का निरीक्षण किया तथा होटल संचालक को साफ सफाई रखने का निर्देश दिया।

अभियान में राहुल कुमार, जिला सलाहकार, जिला तम्बाकू नियंत्रण कोषांग, आदि शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उपायुक्त व एसएसपी ने धनबाद पुलिस को मिले आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूत होगी कानून – व्यवस्था। धनबाद...

विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण बेहतर बनाने को लेकर शिक्षकों का प्रशिक्षण।

बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और विद्यालय व्यवस्था सुधारने पर हुआ प्रशिक्षण। नो...

UPSC उत्तीर्ण शुभम कुमार को मजदूर नेताओं ने किया गया सम्मानित।

धनबाद । जिले के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत जमुआटांड़ निवासी हीरालाल महतो के...

ईद और रामनवमी को लेकर धनबाद पुलिस का फ्लैग मार्च.

ईद और रामनवमी को लेकर धनबाद पुलिस का फ्लैग मार्च,नए बोलेरो वाहनों...