Home झारखण्ड बेकारबांध में सार्वजनिक पुस्तकालय निर्माण करने का अनुरोध।
झारखण्डराज्य

बेकारबांध में सार्वजनिक पुस्तकालय निर्माण करने का अनुरोध।

Share
Request to construct a public library in Bekarbandh.
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के बेकारबांध, गोविंदपुर, बाघमारा, टुंडी, तोपचांची सहित जिले के अन्य क्षेत्र से आए आम जनों की समस्या सुनी।

जनता दरबार में बेकारबांध से आए लोगों ने बेकारबांध के पास खाली जमीन पर सार्वजनिक पुस्तकालय एवं पार्क निर्माण करने का अनुरोध किया। वहीं बाघमारा से आए व्यक्ति ने बाघमारा में नवनिर्मित हाई स्कूल निर्माण में अनियमितता की जांच करने का अनुरोध किया। जबकि टुंडी से आए व्यक्ति ने टुंडी के सरकारी तालाब का जीर्णोद्धार कराने का आग्रह किया।

जनता दरबार में दुकान पर अवैध कब्जा करने, मंदिर के रास्ते को अवरूद्ध करने, फर्जी दस्तावेज के आधार पर रैयती जमीन पर अवैध कब्जा करने, वार्ड नंबर 23 में सड़क, नाला व नाली का निर्माण करने, अवैध कोयला खनन करने के संबंध में, राशि की लेनदेन में धोखाधड़ी करने, ऑनलाइन रसीद निर्गत करने, मुआवजा का भुगतान करने, बेलगड़िया में आवास आवंटन करने सहित अन्य विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने आमजनों से प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

जनता दरबार में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद भी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बौआ कला उत्तर में निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ।

धनबाद । बाघमारा प्रखंड के बौआ कला उत्तर पंचायत में बुधवार से...

कतरी नदी छठ घाट पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य।

धनबाद : लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ के अवसर पर मंगलवार को...

झारखंड में SC की लड़ाई पूरी ताक़त से लड़ेंगे – गौतम मंडल

धनबाद । झारखंड सुड़ी समाज कल्याण समिति का 47वाँ वार्षिक महाअधिवेशन महाराज...