Home झारखण्ड नियोजन,मुआवजा और जनहित के मुद्दों को लेकर गोविन्दपुर जीएम से वार्ता
झारखण्डराजनीतिराज्य

नियोजन,मुआवजा और जनहित के मुद्दों को लेकर गोविन्दपुर जीएम से वार्ता

Share
Share

कतरास : क्षेत्रीय कार्यालय गोविन्दपुर में केआईएमपी केंद्रीय सचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने नियोजन,मुआवजा, विस्थापित प्रभावित रैयतों को आउटसोर्सिंग कंपनियों में नियोजन एवं कोल कर्मियों की समस्या को लेकर बीसीसीएल गोविन्दपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक केके सिंह से वार्ता किया। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि पिछले दिनों सोनारडीह,कोरीडीह और भागाबस्ती के रैयतों का नियोजन,विस्थापन एवं मुआवजा को लेकर वार्ता हुई थी,जिसमें गंगा प्रसाद शर्मा एवं अन्य का पिछले 25 से 30 वर्षों से लंबित नियोजन एवं मुआवजा का भुगतान पर सहमति बनी थी। परंतु,छः माह बीत जाने के बाद भी कोई प्रगति नहीं हुई है। जबकि रैयतों ने जमीन संबंधी सभी कागजात क्षेत्रीय कार्यालय में जमा कर दिया है। श्री सिंह ने कहा कि जमीन बीसीसीएल ने 25 से 30 वर्ष पूर्व ले लिया है। पर आज भी कई रैयत नियोजन और मुआवजा के लिए दर – दर भटक रहे हैं। बीसीसीएल प्रबंधन सिर्फ और सिर्फ आश्वासन दे रही है। साथ ही साथ श्री सिंह ने कहा कि सोनारडीह में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनियों में प्रभावित रैयतों को नियोजन दी जाए। अगर 10 दिन के अंदर नियोजन और मुआवजा का नोटशीट बनाकर मुख्यालय नहीं भेजा गया तो हम आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। महाप्रबंधक ने जल्द से जल्द नियोजन एवं मुआवजा का नोट शीट बनाकर मुख्यालय को भेजने की बात कही। वार्ता में केआईएमपी के क्षेत्रीय सचिव राजिव रंजन त्रिवेदी,अशोक कुमार दास,गंगा शर्मा,अर्जून सिंह,राम सिंह,प्रिंस कुमार आदि उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन बहुत जल्द।

मुंबई में होगा आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का भव्य कार्यालय। मुंबई। आर्या...

रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस क्रैश,चतरा के जंगलों में गिरा विमान।

​चतरा । झारखंड के चतरा जिले में एक बेहद दुःखद और बड़ी...

झामुमो नेता राज आनंद ने मारपीट की घटना पर लाइव आकर लगाये कई आरोप।

धनबाद । सोशल मीडिया पर धनबाद नगर निगम चुनाव के दिन का...

धनबाद में नगर निगम चुनाव संपन्न,27 फरवरी को मतगणना।

धनबाद नगर निगम क्षेत्र में कुल 51.23% एवं चिरकुंडा नगर परिषद में...