Home झारखण्ड उपायुक्त ने बरटांड़ स्थित बस स्टैंड तथा हीरापुर स्थित माडा कॉलोनी का किया निरीक्षण।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने बरटांड़ स्थित बस स्टैंड तथा हीरापुर स्थित माडा कॉलोनी का किया निरीक्षण।

Share
Share

बरटांड़ स्थित बस स्टैंड को आधुनिक बस स्टैंड बनाने हेतु डीपीआर निर्माण के दिए निर्देश।

हीरापुर स्थित माडा कॉलोनी में मार्केट कांप्लेक्स निर्माण हेतु उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

धनबाद । रविवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार तथा अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे ने संयुक्त रूप से बरटांड़ स्थित बस स्टैंड तथा हीरापुर स्थित माडा कॉलोनी का निरीक्षण किया।

बस स्टैंड में निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बस स्टैंड में बने फूड स्टॉल को मुख्य रास्ते से जोड़ने तथा सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर जल्द से जल्द प्रारंभ करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा बस स्टैंड के निरीक्षण के दौरान पूरे परिसर के बाउंड्री वॉल हेतु नगर आयुक्त को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही बस स्टैंड में बने पुराने स्ट्रक्चर को पूरी तरीके से तोड़कर आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण हेतु डीपीआर तैयार करने के भी निर्देश दिए। इस आधुनिक बस स्टैंड के डीपीआर में सुसज्जित तरीके से बस के खड़े होने की व्यवस्था, मार्केट कंपलेक्स का निर्माण, चारों ओर दुकान, वेटिंग एरिया, बिजली,पानी, शौचालय सभी की सुविधा जोड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

माडा कॉलोनी के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी पुराने क्वार्टर्स को ध्वस्त कर, रह रहे परिवारों को एक स्थान पर फ्लैट निर्माण कर नई व्यवस्था करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही सभी क्वार्टर्स को तोड़ने के बाद खाली बड़े स्थान पर मार्केट कांप्लेक्स के निर्माण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि हीरापुर क्षेत्र में बड़े-बड़े मार्केट कांप्लेक्स के निर्माण किए जाएंगे जिससे सड़क किनारे लगने वाले दुकान उसमें शिफ्ट होंगे और जाम से मुक्ति मिलेगी।

मौके पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार तथा अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, मुख्य अभियंता समेत अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

19.50 लाख की ठगी,आरोपी गिरफ्तार।

धनबाद । रविवार को सरायढेला थाना अंतर्गत जगजीवन नगर निवासी मनोज प्रसाद...

एनटीपीसी,अडाणी और सीसीएल जैसी कंपनियों को सरकार दे रही हैं संरक्षण – पूर्व विधायक

सरकार और कांग्रेस पार्टी पर लगाये गंभीर आरोप। रांची । हजारीबाग के...

नवनिर्वाचित पार्षद डॉ मधुमाला व डॉ स्वतंत्र कुमार का अभिनंदन।

धनबाद । रविवार को बाघमारा अंचल चित्रगुप्त महापरिवार ट्रस्ट के दर्जनों महिला,...

जलसहियाओं ने मनाया विश्व जल दिवस।

धनबाद । मधुबन थाना क्षेत्र में टुण्डू पंचायत अंतर्गत माझलीटांड छठ घाट...