Home झारखण्ड ब्रिटिश काल में स्थापित जर्जर रोपवे हटाया गया।
झारखण्डराज्य

ब्रिटिश काल में स्थापित जर्जर रोपवे हटाया गया।

Share
Share

झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग पर नुनुडीह दुर्गा मंदिर के समीप उपायुक्त के निर्देश पर ब्रिटिश काल में स्थापित जर्जर रोपवे हटाया गया।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग पर नुनुडीह दुर्गा मंदिर के समीप स्थित एक जर्जर रोपवे के ढांचे को सुरक्षित तरीके से हटाया गया। यह रोपवे विगत 30 से 40 वर्षों से बंद पड़ा था। इसका उपयोग ब्रिटिश रोपवेज नामक कंपनी बालू खनन के स्थान पर सेंड फीलिंग के लिए करती थी। कुछ वर्षों तक बीसीसीएल ने भी इसका उपयोग किया था। ब्रिटिश काल में स्थापित और लौह सामग्री से बना यह अनुपयोगी ढांचा सड़क पर चलने वाले लोगों के लिए कभी भी घातक साबित हो सकता था।

इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि यह सड़क अती महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली छात्र स्कूल बस और वैन इत्यादि से इस सड़क से आवागमन करते हैं। वहीं बड़ी संख्या में वाहन चालक इस सड़क का उपयोग कर सिंदरी, बलियापुर तक जाते हैं। इसका उपयोग चंदनकियारी होते हुए बोकारो, पुरुलिया, रांची, जमशेदपुर आदि के लिए भी किया जाता है।

चुंकि यह रोपवे सड़क को क्रॉस करती थी एवं इसकी हालत जर्जर हो चुकी थी इसलिए कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती थी। इसलिए इसे हटाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिया था। आज रविवार को पहले इसके ढांचे को गैस कटर से काटा गया। तत्पश्चात दो क्रेन की सहायता से इसे सुरक्षित तरीके से डिस्मेंटल किया गया। इसके हटने से अब उक्त सड़क पर वाहन चालक सुगम व सुरक्षित तरीके से आवागमन कर सकते हैं।

उपायुक्त ने कहा कि सड़कों पर ऐसी अनुपयोगी संरचनाओं को हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि 21 जनवरी 2026 को इसी मार्ग से ऐसे ही एक पुराने रोपवे को हटाकर वाहनों का आवागमन सुगम एवं सुरक्षित किया गया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

ध्वजारोहण के साथ श्रीरामचरित मानस महायज्ञ अनुष्ठान का शुभारंभ।

धनबाद । शनिवार को बाघमारा प्रखंड के बौआ कला उत्तर पंचायत अंतर्गत...

खूनी नशा : एक रात,एक गुस्सा और खत्म हो गया एक रिश्ता।

कानपुर देहात । डेरापुर थाना क्षेत्र का उरसान गांव का एक साधारण...