धनबाद । भूदा स्थित विवाह वाटिका में रविवार को खोरठा साहित्यकार सह झारखण्ड आंदोलनकारी स्वर्गीय विश्वनाथ प्रसाद नागर की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में युवा अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा।झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष अकाश रवानी के द्वारा पुष्पर्पित कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई।
अकाश रवानी ने कहा कि स्वर्गीय नागर न सिर्फ चंद्रवंशी समाज बल्कि पूरे झारखण्ड के लिए आदर्श थे। झारखण्डी सभ्यता संस्कृति को अपने साहित्यकला के जरिए पूरे देश में पहुंचाने का काम किये। उनके लिखी हुई किताबें आज भी लोगो में ऊर्जा भर देता है।उन्हें देश स्तर मे अनेकों पुरस्कार भी मिले है।
मौके पर मुख्य रूप से अजय रवानी, गुड्डू चंद्रवंशी, बिष्णु रवानी, पिंटू रवानी, सुनील रवानी एवं अन्य उपस्थित रहें।
Leave a comment