धनबाद । जिले के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के बड़की बौआ गांव में 28 मार्च से शुरू हुए सात दिवसीय श्री श्री 108 श्री रामचरित मानस महायज्ञ के अवसर पर शनिवार को गाजे – बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक रही।
कलश यात्रा में कन्याओं एवं महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर गांव के मुख्य मार्गों से गुजरीं। इस दौरान “जय श्री राम” के नारे लगाए गए।वहीं युवा श्रद्धालु भक्ति गीतों में खूब झूमे।
यह शोभा यात्रा बड़की बौआ शिव मंदिर से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए निछानी पुल के समीप स्थित नदी पहुंची,जहां मुख्य यजमानों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत लगभग 451 कन्याएं एवं महिलाओं ने कलश में जल भर यज्ञशाला पहुंची।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह महायज्ञ 28 मार्च से प्रारंभ होकर 03 अप्रैल तक चलेगा। इसे सफल बनाने में ग्रामीणों का सहयोग मिला। इस दौरान पंचायत के विभिन्न गांवों से श्रद्धालु यज्ञ में शामिल हुए।
आयोजन स्थल पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था है।
यह धार्मिक आयोजन बड़की बौआ में जारी है, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
29 मार्च से 02 अप्रैल तक प्रतिदिन संध्या आरती एवं राम कथा और अंतिम दिन 03 अप्रैल को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ ही भक्ति जागरण का भी आयोजन होगा।

कलश यात्रा में पहुंचे गणमान्य जनों में सांसद प्रतिनिधि नरेश कुमार महतो,मुखिया राजेंद्र प्रसाद महतो उर्फ रिंकू महतो,युवा नेता विकास कुमार महतो एवं अन्य को महायज्ञ समिति द्वारा सम्मानित किया गया।
कलश यात्रा में महायज्ञ आयोजन समिति से यज्ञ प्रेरक राजू पांडेय,यज्ञ संरक्षक टेकलाल महतो,अध्यक्ष दयानंद महतो उपाध्यक्ष मुखिया भीम लाल रजक,संजय सिंह,रामकिशुन रजक एवं दशरथ कुम्हार,सचिव महेंद्र सिंह,सह सचिव शिवनंदन महतो,पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर रजक,शिवलाल महतो,कोषाध्यक्ष संतोष रवानी,सह कोषाध्यक्ष राजेंद्र महतो,मीडिया प्रभारी देवनारायण महतो व युधिष्ठिर महतो एवं अन्य पदाधिकारीगण व हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहें।
Leave a comment