Home झारखण्ड कुड़मी अधिकार महारैली की तैयारी को लेकर टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा ने की समीक्षा बैठक।
झारखण्डराज्य

कुड़मी अधिकार महारैली की तैयारी को लेकर टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा ने की समीक्षा बैठक।

Share
Share

रांची । आगामी 22 फरवरी को प्रभात तारा मैदान रांची में कुड़मी अधिकार महारैली की तैयारी हेतु टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा के कोर कमिटी की समीक्षा बैठक होटल गंगा आश्रम रांची में किया गया।जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने किया।जिसमें महारैली की समीक्षा की गई।सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कुड़मी अधिकार महारैली को ऐतिहासिक बनाने हेतु प्रत्येक कुड़मि गांव में दस पुरुष और दस महिला का कमिटी गठन किया गया हैं।जो रैली में जाने के लिए घर – घर से सहयोग राशि अथवा धान संग्रह करेंगे।जिसका उपयोग वाहन और भोजन में किया जाएगा।जिस गांव में कमिटी का गठन नहीं हुआ है।वहां शीघ्र ही गठन कर लिया जाएगा। समीक्षा बैठक में यह बात भी आया कि कुड़मी आबादी वाले सभी गांवों में तैयारी तेज हो गई है।किंतु कोल्हान के तीनों जिला में तैयारी धीमी चल रही है।कमिटी गठन करके वहां भी तैयारी तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष रचिया महतो, केंद्रीय प्रधान महासचिव राजेंद्र महतो,केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी अनिल कुमार महतो,जिला उपाध्यक्ष हरकनाथ महतो,बुढ़मू प्रखंड अध्यक्ष सोना लाल महतो, खलारी प्रखंड उपाध्यक्ष जयप्रकाश महतो,बुढ़मू प्रखंड सचिव सोना लाल महतो,मोहन महतो,देवकी महतो,दानिसिंह महतो,रघुनाथ महतो, राजकुमार महतो,अधिवक्ता मिथलेश महतो,ओमप्रकाश महतो,कपिलदेव महतो,हेमलाल महतो,मोहन महतो, संदीप महतो,ललित,मोहन महतो, अघनु राम महतो,रोशन पटेल महतो, लालो देवी,सुरेन्द्र महतो,सुरेश महतो, जयलाल महतो,सोनु चौधरी,शिवम महतो,सोना लाल महतो,रविता महतो,कंचन रानी,विष्णुपद महतो, नंदकिशोर महतो,घनश्याम महतो, केंद्रीय मीडिया प्रभारी सखीचंद महतो आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...

जल समस्या को लेकर मुखिया से मिलें ग्रामीण।

धनबाद (झारखंड) । जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत...