Home झारखण्ड परिवहन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया वाहन जांच अभियान।
झारखण्डराज्य

परिवहन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया वाहन जांच अभियान।

Share
Share

उपायुक्त के निर्देशानुसार परिवहन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया वाहन जांच अभियान।

सड़क सुरक्षा को लेकर दो पहिया वाहन चालकों का हेलमेट, कार चालकों का सीट बेल्ट, बसों में ओवरलोडिंग की जांच की गई।

100 से ज्यादा वाहनों की जांच में 41 वाहन चालकों से 73 हजार रु. का जुर्माना वसूला गया

जमशेदपुर । उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पटमदा रोड में मिर्जाडीह के पास चलाए गए वाहन जांच अभियान का नेतृत्व जिला मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) सूरज हेंब्रम ने किया। जांच अभियान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने पर केंद्रित था। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी से हो रहे जानमाल की क्षति के मद्देनजर जांच अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने 100 से अधिक वाहनों की गहन जांच की जिसमें 41 वाहन चालकों से 73000 रू का जुर्माना वसूला गया। जांच में मुख्य रूप से मोटरसाइकिल में ओवरलोडिंग, हेलमेट, बसों में ओवरलोडिंग, कार में सीट बेल्ट और नियमों के विरुद्ध ब्लैक फिल्म के इस्तेमाल की जांच की गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

19.50 लाख की ठगी,आरोपी गिरफ्तार।

धनबाद । रविवार को सरायढेला थाना अंतर्गत जगजीवन नगर निवासी मनोज प्रसाद...

एनटीपीसी,अडाणी और सीसीएल जैसी कंपनियों को सरकार दे रही हैं संरक्षण – पूर्व विधायक

सरकार और कांग्रेस पार्टी पर लगाये गंभीर आरोप। रांची । हजारीबाग के...

नवनिर्वाचित पार्षद डॉ मधुमाला व डॉ स्वतंत्र कुमार का अभिनंदन।

धनबाद । रविवार को बाघमारा अंचल चित्रगुप्त महापरिवार ट्रस्ट के दर्जनों महिला,...

जलसहियाओं ने मनाया विश्व जल दिवस।

धनबाद । मधुबन थाना क्षेत्र में टुण्डू पंचायत अंतर्गत माझलीटांड छठ घाट...