Home झारखण्ड हर घर तिरंगा अभियान के तहत रांची के इंकअप और हाउस ऑफ नूर ने हॉकी इंडिया लीग में खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
झारखण्डराज्य

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रांची के इंकअप और हाउस ऑफ नूर ने हॉकी इंडिया लीग में खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

Share
Share

रांची । आयोजित हॉकी इंडिया लीग (मेंस) 2026 के अंतिम दिन देशभक्ति, खेल और स्थानीय स्टार्टअप्स का एक प्रेरणादायक संगम देखने को मिला। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पूर्व ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रांची के दो उभरते स्टार्टअप ब्रांड इंकअप और हाउस ऑफ नूर ने हॉकी इंडिया लीग में भाग ले रही दोनों टीम रांची रॉयल्स और सूरमा हॉकी क्लब के सभी खिलाड़ियों को अपने विशेष उत्पादों के माध्यम से सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के दौरान खिलाड़ी बेहद खुश नज़र आए और इस अनोखी पहल की सराहना भी की। आयोजकों ने दोनों ब्रांड्स को बधाई देते हुए कहा कि वे एक सराहनीय और सकारात्मक कार्य कर रहे हैं, जो खेल और देशभक्ति दोनों की भावना को जोड़ता है।

इस अवसर पर भारतीय हॉकी के कई बड़े सितारे भी मौजूद रहे। भारतीय हॉकी टीम के सीनियर खिलाड़ी मनप्रीत सिंह, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह तथा टीम मैनेजर और पूर्व भारतीय हॉकी टीम कप्तान सरदार सिंह की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। सभी खिलाड़ियों ने इंकअप और हाउस ऑफ नूर की इस पहल की प्रशंसा करते हुए दोनों स्टार्टअप्स को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इंकअप की ओर से खिलाड़ियों को देशभक्ति थीम वाले सेमी-पर्मानेंट टैटू प्रदान किए गए, ताकि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देश के प्रति गर्व और जज़्बा और अधिक प्रबल हो सके। वहीं हाउस ऑफ नूर द्वारा भेंट की गई पर्ल कैंडल्स (मोती मोमबत्तियाँ) सम्मान, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक रहीं।

इंकअप की स्थापना रांची के युवाओं यश सारावगी, शिवांश मोदी और सचिन सौरव ने की है।जबकि,हाउस ऑफ नूर की शुरुआत यश सारावगी और स्मृति सिंह द्वारा की गई है। दोनों ब्रांड्स रांची से शुरू होकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। संस्थापकों ने बताया कि देश का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों को सम्मानित कर वे एक सशक्त और सकारात्मक संदेश देना चाहते थे।

कार्यक्रम में हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड के कई गणमान्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।जिनमें हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, निदेशक बी.एन. भूषण, प्रतियोगिता प्रबंधक विशाल सेंगर, हॉकी झारखंड के सीईओ रजनीश सिंह, महासचिव विजय सिंह , रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। सभी अतिथियों को भी दोनों ब्रांड्स की ओर से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम का सफल संयोजन ‘रिलेशन्स’ के निदेशक आशुतोष द्विवेदी द्वारा किया गया। आयोजन के अंत में खिलाड़ियों, आयोजकों और अतिथियों ने एक स्वर में इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन देशभक्ति, खेल और स्थानीय उद्यमिता को एक साथ जोड़ने का बेहतरीन उदाहरण हैं। सभी खिलाड़ियों ने इंकअप और हाउस ऑफ नूर को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

महापौर चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त।

अभ्यर्थियों को दी खर्च की सीमा व नियमों की विस्तृत जानकारी। धनबाद...

उपायुक्त ने किया गुरुजी आश्रम का निरीक्षण।

दिशोम गुरु से जुड़े एक-एक प्रसंग को बारीकी से सुना। धनबाद ।...

खाद्य सुरक्षा एवं मानक पर आंगनवाड़ी कर्मियों को किया प्रशिक्षित।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार धनबाद जिले...