Home झारखण्ड तोपचाँची प्रखंड के मोराडीह ग्राम में मनाया गया “जल अर्पण दिवस”
झारखण्डराज्य

तोपचाँची प्रखंड के मोराडीह ग्राम में मनाया गया “जल अर्पण दिवस”

Share
"Water Offering Day" was celebrated in Moradih village of Topchanchi block.
Share

धनबाद । तोपचाँची प्रखण्ड अन्तर्गत ब्राहमणडीहा पंचायत के मोराडीह ग्राम में जल महोत्सव पखवाडा अन्तर्गत “जल अर्पण दिवस” कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसका शुभारम्भ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एजाज अहमद द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर की गई। उनके द्वारा जल संरक्षण की महत्ता पर बल देते हुए ग्रामीणों से योजना के सुव्यवस्थित संचालन हेतु सहयोग करने की अपील की।

कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल सं०-2, धनबाद श्री मुकेश कुमार मंडल द्वारा जल जीवन मिशन अन्तर्गत एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना (SVS) मोराडीह ग्रामीणों को हस्तांतरित करते हुए नियमित रूप से जलकर जमा करने की अपील की गई। मंच पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों मुखिया एवं जलसहियाओं द्वारा जल बंधन, जल वंदना एवं जल शपथ लिया गया। प्राथमिक विद्यालय, मोराडीह के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी के माध्यम से जल से विवेकपूर्ण उपयोग पर संदेश दिया गया।

उक्त कार्यक्रम के अवसर पर ब्राह्ममणडीहा मुखिया विवेक कुमार,सहायक अभियंता जनार्दन प्रसाद सिंह,कनीय अभियंता दीपेन्द्र चन्द्र स्वर्णकार,जिला समन्वयक पवन कुमार गुप्ता, प्रखण्ड समन्वयक शांत मंडल सहित आस पास के 16 ग्रामों की जलसहिया सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

कुलटांड़ में हरिमंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा।

रात्रि में अखंड हरि कीर्तन का आयोजन। बोकारो । शुक्रवार को चन्दनकियारी...

सभी ईदगाह और मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई ईद की नमाज।

धनबाद । ईद-उल-फितर के अवसर पर जिले के सभी ईदगाह और मस्जिदों...

ध्वजारोहण के साथ श्रीरामचरित मानस महायज्ञ अनुष्ठान का शुभारंभ।

धनबाद । शनिवार को बाघमारा प्रखंड के बौआ कला उत्तर पंचायत अंतर्गत...