धनबाद । झारखंड सुड़ी समाज कल्याण समिति का 47वाँ वार्षिक महाअधिवेशन महाराज अग्रसेन भवन में धनबाद में संपन्न हुआ।अधिवेशन की शुरुआत दीप प्रवज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात शहीदे आज़म भगत सिंह,शहीद मनिंद्र नाथ मंडल,स्व. कंसारी मंडल,स्व. ठाकुर दास मंडल के छाया चित्र पर सभी समाजप्रेमियों ने पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि अर्पित की।महाधिवेशन की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल तथा मंच का सफल संचालन केंद्रीय महासचिव गौतम मंडल और जिला महासचिव सैलेन मंडल ने संयुक्त रूप से किया। स्वागत भाषण वरीय पत्रकार सह वरिष्ठ समाजसेवी नारायण चंद्र मंडल ने किया।मुख्य अतिथि पूर्व विधायक फूलचंद मंडल ने कहा कि संघटन सर्वोपरि हैं और समाज में संगठित होकर कुरीतियों को समाप्त कर शैक्षणिक एवं आर्थिक दृष्टि से सम्पन्न होने की जरुरत हैं।
मंचासीन सभी केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक आंदोलन से कई सामाजिक कुरीतियों को दूर किया गया हैं।लोग जागरूक हुये हैं और शिक्षण एवं राजनीति में भी भागीदार बनें हैं।महिला शिक्षा दर में भी वृद्धि हो रही हैं।सरकार ने सुड़ी जाति को अनुसूची 2 से 1 में शामिल किया हैं।लेकिन, प्रमुख माँग बंगाल के तर्ज पर झारखंड में भी अनुसूचित जाति में शामिल करना हैं।मांग पूरी नहीं होने सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करेंगे। वार्ड पार्षद उर्मिला मंडल के द्वारा शानदार जीत दर्ज किये जाने पर समाज के द्वारा बुके और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।मानसून सत्र में ड़ुमरी के विधायक जयराम महतो के द्वारा सुड़ी समाज को SC का दर्जा देने की मांग को विधानसभा में उठाने पर समाज के लोगों ने अधिवेशन में आभार प्रकट किया।जिला अध्यक्ष प्रफुल्य मंडल ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समूल नष्ट करने का आह्वान किया।अंत में धन्यवाद ज्ञापन वरीय उपाध्य्क्ष फटिक मंडल ने किया।तत्पश्चात शहीद ए आज़म भगत सिंह,मनिंद्र नाथ मंडल, स्व. कंसारी मंडल और स्व. ठाकुरदास मंडल के आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन धारण किया गया।सभा में जमशेदपुर से आए हुए वरीय समाजप्रेमी सनत मंडल,बोकारो से आये वरीय समाजप्रेमी ठाकुर दास मंडल,अनिल मंडल,जामताड़ा से आए हुए वरीय समाज प्रेमी तरुण मंडल तथा गिरीडीह से आये हुए समाजसेवी कार्तिक मंडल सहित केंद्रीय उपाध्यक्ष धरनिधर मंडल,सुनील मंडल,संतोष मंडल,अशोक मंडल (मास्टर),केंद्रीय सचिव नूनुलाल मंडल,संगठन सचिव बीसी मंडल,हरि भक्त मंडल,हिमांशु मंडल,डॉक्टर प्रबोध मंडल,जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष माया मंडल, डोरा मंडल,परितोष मंडल,वरीय समाजप्रेमी सुभाष साव,मुखिया विजय मंडल,जय नारायण मंडल,समाजसेवी सुशील मंडल,जिला कोषाध्यक्ष हीरेन मंडल,मनीष साव,राजेश मंडल,इंद्रजीत मंडल,देवेंद्र नाथ मंडल,माधव मंडल, सत्यजीत मंडल,खिरोधर मंडल,पंकज मंडल,गौरचंद्र मंडल,विजय मंडल,प्रदीप मंडल,सुबल मंडल,साधन मंडल,श्रीकांत मंडल,टुकेश्वर मंडल,समीर मंडल,गौतम मंडल,सुनील मंडल, शोषटी मंडल, विकाश मंडल,सचिन मंडल,धनंजय मंडल,जादू मंडल,अंकुर मंडल,विश्वनाथ मंडल,लक्ष्मी कांत मंडल,अजित मंडल,मनिंद्र नाथ मंडल,अमृत मंडल,आकाश मंडल,काशीनाथ मंडल,मंतोष मंडल,वासुदेव मंडल,विष्णु मंडल,दीपक मंडल,पिनाकी मंडल,मितन मंडल,निरंजन मंडल, गोपीनाथ मंडल,मनबोध मंडल,रविंद्र मंडल,रावण मंडल, राकेश मंडल,श्रीराम मंडल,भवतारन मंडल,स्व कंसारी मंडल के सुपुत्री अधिवक्ता जयश्री मंडल,वृंदावन मंडल,संतोष मंडल,राहुल मंडल,दीपेंद्र मंडल,नित्यानंद मंडल, संगीता मंडल, शेफाली मंडल,सरिता मंडल,रीता देवी, फूलमनी देवी,उत्तम मंडल,सुनील मंडल सहित सैंकड़ों की संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य समाज प्रेमी उपस्थित रहें।
महाअधिवेशन में शामिल सभी समाज प्रेमियों ने समाज की एकता,सामाजिक संगठन की मज़बूती तथा सामाजिक सुधार के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
Leave a comment