Home झारखण्ड सदर अस्पताल में मनाया “विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस”
झारखण्डराज्य

सदर अस्पताल में मनाया “विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस”

Share
Share

धनबाद । सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को सदर अस्पताल में “विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस” मनाया गया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा कि प्रति वर्ष 10 अक्टूबर को “विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दुनिया भर में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, ज्ञान में वृद्धि करना और प्रयासों को गति प्रदान करना है। साथ ही आपात स्थितियों के दौरान मानसिक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की चुनौतियों पर प्रकाश डालना है। इस वर्ष “मानवीय आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य” थीम रखी है।

इस विषय पर जन जागरूकता लाने के लिए सदर अस्पताल, सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

मौके पर सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, डॉ रोहित गौतम, डॉ मंजू दास सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

19.50 लाख की ठगी,आरोपी गिरफ्तार।

धनबाद । रविवार को सरायढेला थाना अंतर्गत जगजीवन नगर निवासी मनोज प्रसाद...

एनटीपीसी,अडाणी और सीसीएल जैसी कंपनियों को सरकार दे रही हैं संरक्षण – पूर्व विधायक

सरकार और कांग्रेस पार्टी पर लगाये गंभीर आरोप। रांची । हजारीबाग के...

नवनिर्वाचित पार्षद डॉ मधुमाला व डॉ स्वतंत्र कुमार का अभिनंदन।

धनबाद । रविवार को बाघमारा अंचल चित्रगुप्त महापरिवार ट्रस्ट के दर्जनों महिला,...

जलसहियाओं ने मनाया विश्व जल दिवस।

धनबाद । मधुबन थाना क्षेत्र में टुण्डू पंचायत अंतर्गत माझलीटांड छठ घाट...