कानपुर देहात (यूपी) : कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने जनपद में चार्ज संभालते ही अपने मनसूबे स्पस्ट कर दिए है। जनपद में अब अपराध करने वालो की खैर नही है। अपराधी सलाखों के पीछे होगा। जिसका एक उदाहरण पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में मूसानगर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर कर के दिखाया है। साथ ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय की सख्ती के चलते जनपद में एक के बाद एक घटनाओं के खुलासे हो रहे है और अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है। जिससे अपराधियो में खौफ बना हुआ है।
आज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मूसानगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल मूसानगर क्षेत्र में क्योटरा बांगर के जंगल मे यमुना नदी किनारे सुनसान जगह पर काफी समय से अवैध शस्त्र फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि जाहर सिंह पुत्र स्व. आत्माराम और महेंद्र पुत्र जाहर सिंह जो सट्टी थाना क्षेत्र के ट्योंगा गांव निवासी है और वर्तमान में क्योटरा बांगर मूसानगर में निवास कर क्योटरा बांगर के जंगल मे यमुना नदी के किनारे सुनसान जगह पर अवैध शस्त्र बना रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से 4 अदद तमंचा 315 बोर , 3 अर्धनिर्मित तमंचा 315 बोर , 1 तमंचा 12 बोर , 2 जिंदा कारतूस 315 बोर 1 खोखा 315 बोर , 4 जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों पर जनपद के कई थानों में आधा दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज है।वही पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को बताया कि मूसानगर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से काफी मात्रा में अवैध शस्त्र और कारतूस पकड़े गए है।
संवाददाता – बिबेक द्विवेदी (कानपुर देहात)
Leave a comment