Home Breaking News Top News ‘कुबूल है 2.0’ में फिर दिखेगी करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति की जोड़ी,टीजर हुआ रिलीज
Top Newsमनोरंजन

‘कुबूल है 2.0’ में फिर दिखेगी करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति की जोड़ी,टीजर हुआ रिलीज

Share
Share

दिल्ली। लोकप्रिय टीवी शो ‘कुबूल है’ का दूसरा सीजन जल्दी ही रिलीज होने वाला है। इसका टीजर रिलीज हो गया है। इस शो में असद नाम के लीड कैरेक्टर को प्ले करने वाले करण सिंह ग्रोवर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीजर शेयर किया है। उनके अलावा जोया के रोल में नजर आने वालीं सुरभि ज्योति ने भी टीजर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

‘कुबूल है’ के पहले सीजन में ‘जोया फारूक़ी’ और ‘असद’ की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। रिलीज हुए टीजर में सुरभि ज्योति जहां दुल्हन के सफेद गाउन में नजर आ रही हैं तो वहीं एक बार फिर से ‘असद’ यानी करण सिंह ग्रोवर अपने एंग्री यंग मैन अंदाज से लोगों का दिल जीत रहे हैं।

‘कुबूल है 2.0’ के इस प्रोमो में देखा जा रहा है कि जोया अपनी शादी से भाग जाती हैं। इसके बाद बाद उनकी मुलाकाता असद से होती है। हालांकि, दोनों के बीच कि यह लव स्टोरी क्या रंग लाएगी, ये तो शो रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। बता दें कि कुबूल है 2.0 का प्रीमियर 12 मार्च को जी5 पर होगा। इस शो को लेकर फैन्स काफी रोमांचित हैं। खासतौर पर पहले सीजन को देख चुके फैन्स के बीच इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हिंदी फिल्म “होगा क्या अब” बनकर तैयार, ट्रेलर रिलीज होते ही लाखों व्यूज।

मुंबई । वास मूवीज़ एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले हिंदी फिल्म “होगा...

MTV Splitsvilla X6: दीक्षा के DM में रेप थ्रेट्स, अकेले दिल्ली में डर रही कंटेस्टेंट!

MTV Splitsvilla X6: दीक्षा पवार को रेप, ब्लैक मैजिक थ्रेट्स। हिमांशु-अकांक्षा फाइट...

Oscar 2026 Best Actor:Timothée vs Leo का महायुद्ध कौन जीतेगा?

Oscar 2026 Best Actor रेस: टिमोथी चalamet (मार्टी सुप्रीम) 77% फेवरेट लियोनार्डो...