Home कर्नाटक कर्नाटक : कांग्रेस के विधान परिषद सदस्यों ने उपसभापति को कुर्सी से नीचे खींचा
कर्नाटक

कर्नाटक : कांग्रेस के विधान परिषद सदस्यों ने उपसभापति को कुर्सी से नीचे खींचा

Share
Share

गौ रक्षा कानून को लेकर मंगलवार को कर्नाटक विधान परिषद में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस के कुछ विधान परिषद सदस्य उपाध्यक्ष भोजगौड़ा की सीट पर पहुंचे। इन लोगों ने उप सभापति को कुर्सी से नीचे खींच लिया और उन्हें हिला दिया। इसके बाद, कुछ विधान परिषद सदस्यों ने उन्हें कांग्रेस एमएलसी से बचाया। बाद में कांग्रेस के सभी एमएलसी को सदन से बाहर निकाल दिया गया। कांग्रेस एमएलसी ने भी गौ रक्षा कानून के खिलाफ नारे लगाए।

कांग्रेस के एमएलसी प्रकाश राठौर ने हंगामे पर कहा – सदन की कार्यवाही नहीं चल रही थी। इसके बावजूद, भाजपा और जनता दल सेक्युलर ने अवैध रूप से अध्यक्ष को अपनी कुर्सी पर बैठाया था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीजेपी इस तरह की असंवैधानिक बातें कर रही है।

बता दें कि कर्नाटक वध रोकथाम और संरक्षण विधेयक -2020  विधेयक पर कर्नाटक विधान परिषद में चर्चा होनी थी। 9 दिसंबर को ही यह विधेयक विधानसभा में पारित हो चुका है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन: जून 2026 तक 5 ‘ड्राइवरलेस-कैपेबिल’ ट्रेनें शुरू होंगी?

बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन के ऊंचे सेक्शन में जून 2026 तक 5...

निजी वाहन 8 मिनट से ज्यादा रुकेंगे तो लगेंगे ₹150 से ₹300 तक के चालान, देखें नए नियम

बेंगलुरु एयरपोर्ट ने पिक-अप जोन में निजी वाहनों के लिए 8 मिनट की...

नकली नंदिनी घी के जाल में फंसे बेंगलुरु के शिवकुमार और रम्या

बेंगलुरु पुलिस ने नकली नंदिनी घी रैकेट के मुख्य आरोपी शिवकुमार और...

CMS Info Systems से जुड़े दो लोगों समेत बेंगलुरु डकैती मामले में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बेंगलुरु पुलिस ने ₹7.11 करोड़ की एटीएम कैश वैन डकैती का खुलासा...