जरूरतमंदों के घरों तक पहुँचेंगे गर्म कम्बल, कांग्रेस कार्यकर्ता सेवाकार्य में सक्रिय
रांची/ओरमांझी : बढ़ती ठंड से गरीब, असहाय और बुजुर्गों को राहत देने के उद्देश्य से खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने ओरमांझी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जरूरतमंद लोगों के लिए सैकड़ों गर्म कम्बलों का आवंटन कराया है। सोमवार से इन कम्बलों के वितरण कार्य की शुरुआत हो गई हैं।
कम्बल वितरण कार्यक्रम नामकुम स्थित लूपूंग टोली आवसीय परिसर से प्रारंभ किया गया। इसके बाद प्रखंड कांग्रेस कमिटी के कार्यकर्ता पंचायत-पंचायत जाकर जरूरतमंदों तक गर्म कंबल पहुँचा रहे हैं।विधायक का स्पष्ट निर्देश है कि एक भी गरीब या बुजुर्ग ठंड से परेशान न रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि वर्तमान में उपलब्ध कम्बल पश्चिमी मंडल के लिए दिए गए हैं। शीघ्र ही पूर्वी मंडल के लिए भी कम्बलों की खेप उपलब्ध कराई जाएगी ताकि प्रखंड के सभी परिवारों को राहत मिल सके। कार्यकर्ता दिन-रात घर-घर पहुँचकर कम्बल वितरण अभियान को तेज कर रहे हैं।
कार्यक्रम में विधानसभा युवा अध्यक्ष प्रत्याशी खुदिया कच्छप, उपप्रमुख रिजवान अंसारी, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सह खाद्य आपूर्ति विधायक प्रतिनिधि सफिउल्लाह अंसारी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार मुंडा, पंचायत अध्यक्ष चकला मोबिन अंसारी, बरवे देवलाल नायक, खलीख खान, इत्ताखाक खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Leave a comment