Home Breaking News Top News कुंभ:अखाड़ों की धर्मध्वजा की तारीख हुई तय, जानें डेट
Top Newsउत्तराखंड

कुंभ:अखाड़ों की धर्मध्वजा की तारीख हुई तय, जानें डेट

Share
Share

उत्तराखण्ड। जूना अखाड़ा की ओर से 3 मार्च को जूना अखाड़ा परिसर में स्थित तीनों अखाड़ों जूना, आह्वान और अग्नि की दत्तात्रेय चरणपादुका के निकट शाम 4 बजे धर्मध्वजा स्थापित की जाएगी। इसके दूसरे दिन 4 मार्च को सुबह लगभग 11 बजे जूना अखाड़े और अग्नि अखाड़े की पेशवाई नजीबाबाद-हरिद्वार रोड पर स्थित कांगड़ी ग्राम में श्री प्रेमगिरि आश्रम से प्रारंभ होगी।

जो निर्धारित पेशवाई मार्ग से होती हुई जूना अखाड़े की छावनी में प्रवेश करेगी। 5 मार्च को आह्वान अखाड़े की पेशवाई होगी। जो श्रीमहंत प्रेमगिरी आश्रम कांगड़ी से पूर्व निर्धारित पेश्वाई मार्ग से होते हुए जूना अखाडे़ छावनी में प्रवेश करेगी। तीनों अखाड़ों के पदाधिकारियों ने बैठक करने के बाद ही तिथियों की घोषणा की।

तीनों अखाड़ों की जूना अखाड़े में जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक व अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि की अध्यक्षता में आह्वान अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत सत्य गिरि, मंत्री श्रीमहंत राजेश गिरि, श्रीमहंत राजेंद्र भारती, अग्नि अखाडे़ के ब्रहमचारी साधनानंद, जूना अखाडे़ के सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि, उपाध्यक्ष श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती, सचिव श्रीमहंत मोहन भारती, श्रीमहंत महेशपुरी, श्रीमहंत शैलेन्द्र गिरि, गादी पति श्रीमहंत पृथ्वी गिरी, श्रीमहंत पूरण गिरि,थानापति नीलकंठ गिरि ने गहन विचार-विमर्श के बाद तिथियों की घोषणा की। केंद्र और प्रदेश सरकार की गाइड लाइन और कोरोना को देखते हुए सभी कार्यक्रम निश्चित किए गए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...

अंकिता भंडारी केस: VIP का चेहरा बेनकाब होगा? CM ने CBI प्रोब का ऐलान किया

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच...

उत्तराखंड हाइड्रो प्रोजेक्ट टनल में ट्रेन हादसा: 60 घायल, 10 गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे

उत्तराखंड के चमोली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में दो लोको ट्रेनें...

देहरादून में नॉर्थईस्ट छात्र की हत्या: राहुल का सवाल – ‘हमारा देश नफरत का शिकार क्यों बन रहा?’

देहरादून में ट्रिपुरा के छात्र एंजेल चाकमा की नस्लीय हत्या पर राहुल...