गुरुद्वारा परिसर में जरूरतमंदों को वितरित किये कंबल।
धनबाद । रविवार को समाजसेवी कुंभनाथ सिंह ने जोड़ा फाटक स्थित गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा में मत्था टेका। गुरुद्वारा कमेटी ने कुम्भनाथ सिंह को अंगवस्त्र ओढाकर स्वागत किया गया। सभी के द्वारा गुरुद्वारा सभागार में गुरुकृपा की गुणगान किया गया। जोड़ा फाटक गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान व सदस्यों ने कुम्भनाथ सिंह को गुरुद्वारे का इतिहास बता कर समस्त गुरुद्वारा का भ्रमण कराया। कुम्भनाथ सिंह ने कहा मानव सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं हैं।वहीं गुरुद्वारा परिसर में कुम्भनाथ सिंह ने जरूरतमंदों को कंबल बांटा एवं गुरुद्वारा कमिटी के साथ हमेशा सुख-दु:ख में खड़े रहने की बात कही। सबने मिलकर नारा लगाया जो ‘बोले सो निहाल सत श्री अकाल’। कुंभनाथ सिंह का गुरुद्वारा प्रधान रविंद्र सिंह राजपाल, हरजीत सिंह राजपाल सचिव, सुरेंद्र सिंह छाबड़ा संयुक्त सचिव, भूपेंद्र सिंह खनूजा उपाध्यक्ष, हरविंदर सिंह चावला, राजेंद्र सिंह चावला, सतपाल सिंह, हरभजन सिंह, महेंद्र सिंह, परमजीत सिंह राजपाल (राजा) परमजीत कौर पम्मी , सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह सुरेंद्र, सैंकी सिंह ने गुरुद्वारा में स्वागत- सम्मान किया।
Leave a comment