Home Top News महाराष्ट्र के अमरावती में 8 मार्च तक बढ़ा लॉकडाउन
Top Newsमहाराष्ट्र

महाराष्ट्र के अमरावती में 8 मार्च तक बढ़ा लॉकडाउन

Share
Share

महाराष्ट्र।अमरावती जिले में 8 मार्च तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इससे पहले जिले में 1 मार्च तक के लिए ही लॉकडाउन का फैसला लिया गया था। लेकिन कोरोना के मामले न थमने के चलते लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

इसके अलावा अकोला, अकोट और मुरजितापुर में भी लॉकडाउन बढ़ाया गया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि 5 और 6 मार्च को स्थिति की समीक्षा की जाएगी। उसके बाद भविष्य में लॉकडाउन लागू करने या न करने पर फैसला लिया जाएगा।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश भर में चिंताएं बढ़ा दी हैं। बीते 24 घंटे में 16 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। ऐसा लगातार तीसरे दिन हुआ है, जब कोरोना के 16 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।

देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 11,079,979 हो गई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए तय गाइडलाइंस को 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार सुबह बताया कि बीते 24 घंटे में देश भर में कोरोना संक्रमण के 16,488 नए केस सामने आए हैं। अमेरिका के बाद भारत ऐसा दूसरा देश है, जहां कोरोना के इतने अधिक मामले सामने आए हैं। इस बीच कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भारत में चिंताएं बढ़ा दी हैं। खासतौर पर महाराष्ट्र कोरोना का केंद्र बनता दिख रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...

समाहरणालय सभागार से की गई धरती आबा जनभागीदारी अभियान की शुरुआत

एडीएम लॉ एंड आर्डर ने किया लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण...