Home Breaking News Top News लखनऊ : स्कूल जा रही छात्रा को सरेराह पिटा,मचा हडकंप
Top Newsउत्तर प्रदेश

लखनऊ : स्कूल जा रही छात्रा को सरेराह पिटा,मचा हडकंप

Share
Share

लखनऊ। महिलाओं के साथ होने वाले अपराध को रोकने के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। स्कूल-कालेज पहुंच कर पुलिस अधिकारी छात्राओं को बिना डरे मदद मांगने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके उल्ट लखनऊ पीजीआई पुलिस छेड़छाड़ जैसी घटना पर कार्रवाई करने के लिए आला अधिकारियों के निर्देश भरोसे बैठी है।

ऐसा ही वाकया गुरुवार को सामने आया। स्कूल जा रही छात्रा को शोहदे ने पीट दिया। सरेराह हुई वारदात का वीडियो बना कर सोशल मीडिया में डाला गया। जिसे देखने के बाद भी इंस्पेक्टर पीजीआई वीडियो एक साल पुराना होने का दावा करते रहे। छात्रा के साथ हुई घटना की जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

शोहदा छात्रा को बेरहमी से पिटता हुआ दिखाई पड़ रहा है। गुरुवार सुबह वीडियो सामने आने पर इंस्पेक्टर पीजीआई आशीष द्विवेदी ने घटना एक साल पुरानी होने का दावा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। यही जानकारी इंस्पेक्टर ने अपने अधिकारियों को भी दी थी। लेकिन रात होने तक इंस्पेक्टर का रुख बदल गया। कल्ली पश्चिम निवासी विकास रावत को गिरफ्तार करने के बाद इंस्पेक्टर ने बताया कि वीडियो का दूसरा हिस्सा वायरल हुआ था। जिस पर कार्रवाई करते हुए विकास को गिरफ्तार किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रामनगरी अयोध्या दीपोत्सव: 26 लाख दीयों के साथ बना विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में 26 लाख दीये जलाकर दो गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड...

दीपोत्सव 2025: 26 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या, श्रद्धा और एकता का बना अद्भुत नज़ारा

अयोध्या में दीपोत्सव 2025 की भव्य शुरुआत हुई, जहां 26 लाख दीयों...

लखनऊ से निकली ब्रह्मोस मिसाइलें, पाकिस्तान के हर क्षेत्र पर नजर – राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बने ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप का...

लखनऊ की ब्रह्मोस यूनिट से निकली पहली मिसाइल खेप, योगी और राजनाथ सिंह ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट से बनी पहली मिसाइल...