Home उत्तर प्रदेश चीख पुकार करती बाहर निकली मां और अंदर फंस गए बच्चे, अवैध गोदाम में 2 बच्चों की झुलसकर मौत
उत्तर प्रदेशधर्म

चीख पुकार करती बाहर निकली मां और अंदर फंस गए बच्चे, अवैध गोदाम में 2 बच्चों की झुलसकर मौत

Share
Share

लखनऊ। शनिवार सुबह राजधानी लखनऊ के आलमबाग में एक दर्दनाक हादसा हुआ। पकरी पुल के पास बने अवैध गद्दे के गोदाम में लगी भीषण आग में दो बच्चों की झुलसकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में ये गोदाम अवैध रूप से बेसमेंट में बनाया गया था।

बेसमेंट में अचानक लगी आग, दौड़े लोग…

पूरा मामला आलमबाग के विराटनगर आजादनगर रिहायशी इलाके का है। यहां के निवासी आशुतोष सचिवालय कर्मी हैं। आशुतोष, मां शांति, पत्नी और बेटे के साथ घर के प्रथम तल पर रहते हैं। घर के बेसमेंट में क्षेत्र में रहने वाले चंद्र पाल सिंह का टेंट का गोदाम है। गोदाम की देखरेख के लिए मजदूर सनी, पत्नी खुशबू, बेटे शांतनू (4) और ऋतिक (डेढ़) के साथ रहते हैं। शनिवार सुबह करीब नौ बजे बेसमेंट में अचानक आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आस-पड़ोस के लोग जबतक दौड़े गोदाम में आग फैल चुकी थी। दोनों बच्चे आग के बीच फंस गए थे। भीषण धुंआ फैल चुका था। लोगों ने पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। इस बीच सीएफओ विजय कुमार सिंह, एफएसओ आलमबाग समेत कई अन्य फायर स्टेशनों के अफसर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। दमकल कर्मी अंदर घुसे उन्होंने बच्चों को निकाला और सिविल अस्‍पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

दो घंटे धुंए और आग में फंसे रहे बच्चे, छत काटकर सीढ़ी से रेस्‍क्‍यू करने पहुंचे दमकल कर्मी: अग्निकांड के दौरान बच्चे बेसमेंट में करीब दो घंटे तक फंसे रहे। दमकल कर्मियों ने गेट से जीने के रास्ते बेसमेंट में घुसने का प्रयास किया। लेकि‍न आग इतनी भयावह थी कि इस स्थिति में अंदर घुसना सम्भव नहीं था। इसके बाद घर के मुख्य गेट के पास दमकल कर्मियों ने फर्श (बेसमेंट की छत) काटी और तोड़ी। इसके बाद सीढ़ी लगाकर आग की लपटों के बीच ब्रीदिंग आपरेट्स सेट और ऑक्सीजन मास्क लगाकर अंदर दाखिल हुए। बच्चों को निकालकर बाहर लेकर आए। झुलसने और धुंए के कारण बच्‍चे अचेत हो गए थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

18 जनवरी 2026 का Rashifal: करियर में बड़ा धमाका या पैसों की बौछार? अपनी राशि चेक करें!

 18 जनवरी 2026 का दैनिक Rashifal – करियर, पैसा, बिजनेस और स्वास्थ्य...

मणिकर्णिका घाट विवाद: AI फर्जी तस्वीरों ने मचाया हंगामा, 8 FIR दर्ज- योगी ने दी चेतावनी!

वाराणसी के मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास पर AI फर्जी तस्वीरें वायरल। देवताओं...

Ramalala Pratishtha Diwas 2026:22 जनवरी को अयोध्या Ran Mandir की तीसरी वर्षगांठ!

Ramalala Pratishtha Diwas 2026 22 जनवरी (गुरुवार) को। अयोध्या राम मंदिर प्राण...

Vasant Panchami 2026: सरस्वती पूजा मुहूर्त – 23 या 24 जनवरी? पंचांग से सही तारीख!

Vasant Panchami 2026 23 जनवरी (शुक्रवार) को। पंचमी तिथि 23 जनवरी 2:28...