Home झारखण्ड गीतकार विनय तिवारी बनें जेआरएएस खोरठा विभाग के अध्यक्ष
झारखण्डराज्य

गीतकार विनय तिवारी बनें जेआरएएस खोरठा विभाग के अध्यक्ष

Share
Share

राँची । झारखंडी क्षेत्रीय कलाकार सोसाइटी के गठन के शुभ अवसर पर रांची के होटल चाणक्य बीएनआर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें झारखंड के सभी क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषाओं के कलाकारों में से सोसाइटी के केंद्रीय एवं जिला कमिटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शपथ ली।संगठन का विस्तार करते हुए केंद्रीय व जिला स्तर पर पद मनोनीत किए गए।इस मौके पर पद्मश्री महावीर नायक, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की एवं अन्य गण्यमान्यजन कलाकारों की गरिमामयी उपस्थिति में खोरठा के प्रसिद्ध गीतकार एवं लेखक दिनेश दिनमणि को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल अंतर्गत खोरठा विभाग के संरक्षक, गीतकार विनय तिवारी को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल खोरठा विभाग के अध्यक्ष एवं अभिनेता अमन राठौर को सचिव नियुक्त किया गया।कमिटी के केंद्रीय अध्यक्ष नागपुरी के प्रसिद्ध गायक पवन कुमार राय, उपाध्यक्ष अनिता बाड़ा,आलोक राज,राजू केरकेट्टा,ज्योति मिंज,सचिव रमन गुप्ता,मोनू राज,पंकज राय,सत्या महतो को बनाया गया।
खोरठा गीतकार विनय तिवारी ने कहा कि जेआरएएस का उद्देश्य राज्य के कलाकारों को न सिर्फ सम्मान,बल्कि राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। वर्तमान समय में आधुनिकता और वाणिज्यिक मनोरंजन के प्रभाव से पारंपरिक लोक कला हाशिए पर चली गई है।झारखंडी नृत्य, गीत-संगीत, झूमर, नाटक और चित्रकला को पुनर्जीवित करने की जरूरत है।
कार्यक्रम में दशरथ हांसदा, बर्षा ऋतु,मनोज शहरी, बुबई,सतीश दास, देव कुमार,बिक्रम रवानी,अभिषेक कुमार, युवा नेता संतोष पांडेय, रूपेश तिवारी समेत अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर.एस.पी. कॉलेज में गणित दिवस मनाया गया

धनबाद। आर.एस.पी. कॉलेज झरिया (बेलगड़िया) धनबाद में गणित दिवस मनाया गया। कार्यक्रम...

झारखंड निषाद एथलेटिक्स एसोसिएशन 28 दिसंबर को करेगा सांसद खेल महोत्सव का आयोजन

तेतुलमारी। झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा सांसद खेल महोत्सव 28 दिसंबर को तेतुलमारी...

चालकों को किया गया वाटर बोतल और टिफिन का वितरण

कतरास। सिजुआ क्षेत्र के दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा अर्चना अग्रवाल व...

लिंडसे क्लब में पोष पार्बन मेले का हुआ सफल समापन

धनबाद : हीरापुर स्थित लिंडसे क्लब एवं लाईब्रेरी प्रांगण में आयोजित तीन...