DESK: धार संवाददाता घनश्याम पाटीदार। प्रदेश बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुक्रवार आज से धार जिले के मांडू में शुरू होगा। तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में अलग अलग विषयों पर पार्टी नेता मार्गदर्शन देंगे। इस दौरान मिशन 2023 की रणनीति तैयार की जाएगी।
भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से
[ads1]
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में एक साल का समय बचा है। इससे पहले दोनों ही राजनीति पार्टियां मिशन 2023 में जुट गई हैं। इसके तहत भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 7 अक्टूबर यानी आज से पर्यटन नगरी मांडू में प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद करेंगे। तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में अलग-अलग विषयों पर पार्टी नेता मार्गदर्शन देंगे।
भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से
[ads2]
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन करती है। इस वर्ग में विभिन्न सत्रों पर वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सबनानी ने बताया कि 7 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे उद्घाटन सत्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जिसके बाद अलग-अलग सत्रों में पार्टी नेता सत्र को संबोधित करेंगे।
Leave a comment