Home मध्य प्रदेश अझवार प्रीमियर लीग 2026 सीजन-3 का समापन।
मध्य प्रदेशराज्यस्पोर्ट्स

अझवार प्रीमियर लीग 2026 सीजन-3 का समापन।

Share
Share

विंध्यवासिनी इलेवन ने ईगल स्पोर्ट्स को हराया।

मध्यप्रदेश । डिंडोरी जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच देने वाली पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता अझवार प्रीमियर लीग 2026 सीजन-3 का भव्य समापन हुआ।इस रोमांचक टूर्नामेंट में 40 टीमों ने हिस्सा लिया और फाइनल मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा।

फाइनल मैच विंध्यवासिनी इलेवन अझवार और ईगल स्पोर्ट्स शाहपुर के बीच खेला गया।
10-10 ओवर के इस मुकाबले में शाहपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 92 रन बनाए।
शाहपुर की ओर से अजय पवार ने 26, प्रदीप वनवासी ने 18 और शाकिर खान ने 17 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अझवार टीम ने शानदार बल्लेबाजी और संयमित खेल का प्रदर्शन किया।
चंदू परस्ते ने 21 रन, आशीष ने 18 और सचिन पट्टा ने 16 रन बनाए।
अझवार की टीम ने 8.5 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया।

विजेता टीम को ₹25,530 की नगद राशि और ट्रॉफी दी गई।
जबकि उपविजेता शाहपुर टीम को ₹12,555 और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

मैन ऑफ द मैच – चंदू परस्ते (21 रन और 2 विकेट)
मैन ऑफ द सीरीज – करीम खान (185 रन)
बेस्ट बल्लेबाज – दर्श (154 रन)
बेस्ट ऑलराउंडर – चंदू परस्ते
बेस्ट बॉलर – प्रवीण (10 विकेट)
बेस्ट विकेटकीपर – शाकिर खान
बेस्ट कैच – प्रकाश भरावी

टूर्नामेंट में डिंडोरी और आसपास के इलाकों की कुल 40 टीमों ने भाग लिया।
फाइनल मुकाबले के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे,जिससे मैदान में उत्साह का माहौल बना रहा।
समापन समारोह में शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिसने आयोजन को और आकर्षक बना दिया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि अझवार प्रीमियर लीग ने ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ युवाओं में खेल भावना और एकता का संदेश भी दिया।

ग्रामीण स्तर पर आयोजित ऐसे खेल आयोजन न केवल प्रतिभाओं को पहचान देते हैं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा भी देते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जिले में NCERT की किताबों को लेकर विद्यालय संचालक परेशान, ACM को ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग

अलीगढ़ । जिले में एनसीईआरटी की किताबों को लेकर विद्यालय संचालक बेहद...

बड़की बौआ में दामोदर बाबा के भक्ति जागरण में झूमे ग्रामीण।

धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के बड़की बौआ...

गुड फ्राइडे के अवसर पर 3 लाख 52 हजार 326 बहनों को मिली मार्च महीने की राशि।

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना। धनबाद । राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड...

एसआईआर की प्रक्रिया में सभी नागरिक निभाएं सक्रिय भागीदारी।

धनबाद । भारतवर्ष में 9वीं बार हो रहे विशेष ग्रहण पुनरीक्षण (एसआईआर)...