Home मध्य प्रदेश हाईवे पर इंडिको कार में अचानक लगी आग।
मध्य प्रदेशराज्य

हाईवे पर इंडिको कार में अचानक लगी आग।

Share
Sudden fire in Indico car on the highway.
Share

जलकर हुई राख,सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड।

छतरपुर (मप्र) । छतरपुर जिला के पन्ना छतरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग हाईवे रोड 39 पर एक भीषण हादसा हुआ।इंडिको कार में अचानक लगी आग धू – धू कर जलने लगी।इंडिको कार में सवार लोग सुरक्षित निकले,नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा।

मामला बमीठा थाना अंतर्गत चंद्रनगर चौकी क्षेत्र के बराटेक के पास की घटना हैं। पन्ना से खजुराहो रेलवे स्टेशन की ओर इंडिको कार जा रही थी।अचानक कार में आग लगने से चार पहिया वाहन जलकर खाक हो गया।
कार में सवार रमेश शर्मा ने बताया कार से वह पन्ना खजुराहो स्टेशन की ओर जा रहे थे कि उसी बीच यह घटना घटी।जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई।लेकिन, फायर ब्रिगेड डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची।तब तक मेरी इंडिको कार जल कर राख हो गई।जिसका गाड़ी नंबर MP40 CA 8020 है।उन्होंने बताया फायर ब्रिगेड को फोन लगाने के डेढ़ घंटे बाद पहुंची।आग बुझाने के लिए समय पर फायर ब्रिगेड आ जाती तो शायद इतना बड़ा नुकसान नहीं होता।इसके लिए जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सीए की परीक्षा में अंकिता रानी ने रांची में हासिल किया तीसरा स्थान।

चान्हो (रांची) । सीए परीक्षा के घोषित परिणाम में चान्हो प्रखंड के...

बागेश्वर धाम पर देश दुनिया से आये भक्तों और संतो के साथ फूल व गुलाल की होली।

छतरपुर (मप्र) : छतरपुर जिला के बागेश्वर धाम गढ़ा में होली पर्व...

होली के देशी रंग में डूबे विदेशी पर्यटक।

छतरपुर (मप्र) : छतरपुर जिला के खजुराहो में सुबह से ही विदेशी...

उपायुक्त आवास में उत्साहपूर्ण होली समारोह का आयोजन।

जिला के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे पर रंग लगाकर त्योहार की खुशियां बाँटीं...