Home Top News महाराष्ट्र : कांग्रेस नेता ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, कहा- महाअघाड़ी गठबंधन सरकार में कांग्रेस को किया जा रहा है दरकिनार
Top Newsमहाराष्ट्रराष्ट्रीय न्यूज

महाराष्ट्र : कांग्रेस नेता ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, कहा- महाअघाड़ी गठबंधन सरकार में कांग्रेस को किया जा रहा है दरकिनार

Share
Share

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर से तेज़ हो गई है। महाराष्ट्र के महाअघाड़ी गठबंधन सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। सरकार में एक बार फिर फूट की खबरे सामने आ रही है। इस बार कांग्रेस नेता ने अपने सहयोगी पार्टी शिवसेना और एनसीपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुंबई रीजनल कांग्रेस कमेटी के महासचिव विश्वबंधु राय ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर बड़ी बात कही है।

पत्र में विश्वबंधु राय ने लिखा है कि महाराष्ट्र की सत्ताधारी ‘महा विकास अघाड़ी’ सरकार में कांग्रेस को लगातार दरकिनार किया जा रहा है। मुंबई कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष रहे संजय निरुपम के करीबी माने जाने वाले नेता ने लिखा कि महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को अब जब 1 वर्ष पूरे हो गए हैं, तो ऐसा लगता है कि जहाँ शिवसेना और NCP सरकार को चला रही है और कॉन्ग्रेस बस उनकी साथी है। उन्होंने लिखा कि कॉन्ग्रेस के कोटे के मंत्रियों को संगठन को जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं दिया जा रहा है।

इसके अलावा विश्वबंधु ने लिखा है कि पार्टी के आम कार्यकर्ताओं को तो पता तक नहीं है कि हमारे मंत्रियों के पास कौन से विभाग हैं। हमारे बाकी दोनों गठबंधन साथी एक साजिश के तहत रणनीति बना कर कार्य कर रहे हैं और अपने-अपने दलों को मजबूत कर रहे हैं। हम ऐसा करने में विफल रहे हैं।

इतना ही नहीं पत्र में उन्होंने ये भी लिखा है कि 2019 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए चुनावी वादों पर कोई काम नहीं किया जा रहा है। पार्टी से पलायन को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने आवश्यक हैं।

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

चार्ली चैपलिन द्वितीय हीरो राजन कुमार ने कहा जापान एक स्वच्छ देश

नई दिल्ली। हीरो राजन कुमार ने जापान में अपना 5355वां लाइव शो...

India New Online Gaming Bill: ऑनलाइन गेमिंग पर नए कानून अक्टूबर से लागू

India New Online Gaming Bill: सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग नियमावली 1 अक्टूबर...

SC का बड़ा फैसला: Maharashtra में जनवरी से पहले होंगे सभी Local Body Elections

Maharashtra Local Body Elections महाराष्ट्र में चुनाव पर फिर भड़क सकती है...

भारत का लक्ष्य वैश्विक ऑटोमोबाइल विनिर्माण में पहला स्थान हासिल करना है – नितिन गडकरी

केन्‍द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत का लक्ष्य वैश्विक ऑटोमोबाइल...