Home Breaking News Top News अमेजन-एमएनएस मामला : कोर्ट ने राजठाकरे को भेजा नोटिस, 5 जनवरी को हाजिर होने का आदेश
Top Newsमहाराष्ट्र

अमेजन-एमएनएस मामला : कोर्ट ने राजठाकरे को भेजा नोटिस, 5 जनवरी को हाजिर होने का आदेश

Share
Share
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS)  के मुखिया राजठाकरे की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दिंडोशी कोर्ट ने अमेजन की याचिका पर बृहस्पतिवार को राज ठाकरे को नोटिस भेजकर 5 जनवरी को अदालत में हाजिर होने को कहा है। नोटिस मिलने पर भड़के MNS  कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पुणे में अमेजन के ऑफिस में तोड़फोड़ कर अमेजन के बोर्ड पर कालिख पोत दी।
पुलिस ने तोड़फोड़ कर रहे MNS कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। हालांकि, कंपनी ने इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वहीं, MNS ने कहा है कि उसकी लीगल टीम कोर्ट में नोटिस का जवाब देगी।
यह है पूरा मामला
MNS ने अमेजन से अपनी वेबसाइट और ऐप में मराठी भाषा शामिल करने को कहा था। अमेजन की तरफ से जवाब न मिलने के बाद MNS ने कंपनी के खिलाफ नो मराठी नो अमेजन की मुहिम छेड़ दी थी।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

19,000 पगड़ी बिल्डिंग्स रीडेवलप: किरायेदार-मालिक दोनों को फायदा, शिंदे का नया फॉर्मूला!

महाराष्ट्र डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने मुंबई के 19,000 पगड़ी भवनों के...

छत्तीसगढ़ की नक्सल समस्या: बीजापुर एनकाउंटर में मारे गए 12 नक्सली, 275 तक पहुंची कुल मौतें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों और DRG के बीच गोलीबारी में 12...

अमेरिका-ब्राजील ट्रेड डील: ट्रंप ने लूला से की बातें, कॉफी-बीफ पर राहत क्यों दी?

ट्रंप-लूला फोन कॉल में ट्रेड, सैंक्शन, ऑर्गनाइज्ड क्राइम पर चर्चा। ब्राजील पर...