Home Breaking News Top News ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की शुभेंदु को चुनौती- कहीं से भी लड़िए, 50 हजार वोट से हारेंगे
Top Newsपश्चिम बंगाल

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की शुभेंदु को चुनौती- कहीं से भी लड़िए, 50 हजार वोट से हारेंगे

Share
Share

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी की आलोचना करते हुए तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री मेदिनीपुर के अपने गढ़ में भले किसी सीट से चुनाव लड़ें, उनकी 50 हजार से अधिक मतों से हार होगी।

टीएमसी से बीजेपी में गए शुभेंदु अधिकारी के कांठी स्थित पारिवारिक आवास ‘शांतिकुंज’ से करीब पांच किलोमीटर दूर एक जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस की युवा इकाई के अध्यक्ष और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने चुनौती देते हुए कहा कि पूर्वी मेदिनीपुर जिला अधिकारी का गढ़ है और यहां पर अप्रैल-मई में होने वाले विधानचुनाव में भाजपा की हार होगी।

अभिषेक ने आगे कहा, ‘पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री चुनेगा और तृणमूल कांग्रेस 250 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी जबकि भाजपा की करारी हार होगी।’ तृणमूल सांसद ने कहा, ”इस साल का विधानसभा चुनाव पूर्वी मेदिनीपुर के लोगों के लिए बहुत अहम है क्योंकि राज्य की मुख्यमंत्री इस जिले से चुनाव लड़ेंगी। ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ेंगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सौगत रॉय का हेल्थ अलर्ट: बेचैनी के बाद प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट, TMC नेताओं का दौरा शुरू

टीएमसी के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय (80) रविवार रात कोलकाता के प्राइवेट...

बंगाल में BJP का बिगुल: मोदी बोले- Paltano Dorkar, चाई बीजेपी सरकार, TMC का राज खत्म

सिंहुर रैली में पीएम मोदी ने TMC के महा जंगलराज पर निशाना...