Home Top News मुंबई पुलिस ने अमिताभ बच्चन की मूवी के जरिये दिया ये खास संदेश, सोशल मीडिया पर हो रही वाहवाही
Top Newsमुंबईराष्ट्रीय न्यूज

मुंबई पुलिस ने अमिताभ बच्चन की मूवी के जरिये दिया ये खास संदेश, सोशल मीडिया पर हो रही वाहवाही

Share
Share

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की पुलिस अक्सर लोगों को जागरूक करने के लिए थोड़े अलग और मजेदार तरीके अपनाने के लिए जानी जाती है। मुंबई पुलिस ने रोड सेफ्टी से लेकर कोरोना वायरस से बचाव संबंधी दिशानिर्देश पालन कराने तक के लिए बड़े ही क्रिएटिव तरीके अपनाए हैं। मुंबई पुलिस का ऐसा ही एक संदेश आज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

मुंबई पुलिस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 1990 में आई अमिताभ बच्चन की मशहूर फिल्म अग्निपथ के एक सीन का वीडियो शेयर किया। इस पोस्ट के जरिये लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए हाथ धोने के लिए जागरूक करने की कोशिश की गई है। इस वीडियो क्लिप के साथ मुंबई पुलिस ने कैप्शन दिया है- ”क्या आपने कभी जानने की कोशिश की कि मां को क्या पसंद है?”

वीडियो में नजर आता है कि जब अमिताभ बच्चन खाना खाना शुरू करने वाला होते हैं, तो उन्हें रोहिणी हट्टंगडी से डांट पड़ती है, जो फिल्म में उनकी मां का किरदार निभा रही हैं। वह उन्हें खाने से पहले हाथ धोने के लिए कहती हैं। यह वीडियो ”अपने हाथों को धो लें, कोरोना को दूर करें”… के संदेश के साथ समाप्त होता है।  इस सीन में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनेत्री रोहिणी हट्टंगड़ी और नीलम कोठारी भी नजर आ रही हैं। वीडियो में तीनों कलाकार खाने के समय हाथ धोने के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मुंबई पुलिस की कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में हाथ धोने के लिए लोगों को जागरूक करने वाली इस पोस्ट को लोगों ने खूब पसंद किया है। इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। यूजर्स मुंबई पुलिस की जमकर वाहवाही कर रही है। लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि हां मां हमेशा सही होती हैं। वहीं एक अन्य ने लिखा- काफी क्रिएटिव है।

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गुरुमा करिश्मा शेट्टी ने डॉ. दीपक सिंह के निवास पहुँच दिया शिव भक्ति का आशीर्वाद

मुंबई : सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक मार्गदर्शक गुरुमा करिश्मा शेट्टी (जिन्हें उनके अनुयायी स्नेहपूर्वक...

मुंबई में ‘वाटरवेज टू वंडर : अनलॉकिंग क्रूज़ टूरिज्म’ सम्मेलन का आयोजन

नई दिल्ली : मुंबई पोर्ट ट्रस्ट, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) और...

एनएचएआई ने फास्टटैग सालाना पास को देशभर में सफलतापूर्वक लागू किया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नागरिकों के लिए प्रौद्योगिकी के...