Home Breaking News Top News अभी कुछ दिनों तक जेल में ही रहेगा हिंदू देवी देवाताओं का मजाक उड़ाने वाला मुनव्वर फारूखी, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
Top Newsमध्य प्रदेश

अभी कुछ दिनों तक जेल में ही रहेगा हिंदू देवी देवाताओं का मजाक उड़ाने वाला मुनव्वर फारूखी, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Share
Share

नई दिल्ली। कॉमेडी के नाम पर हिंदू देवी-देवाताओं का मजाक बनाने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मुनव्वर फारुखी को अभी जमानत नहीं मिलने वाली है। मुनव्वर अभी कुछ दिनों तक और जेल में रहेगा। हाईकोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।

बता दें कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने मुनव्वर फारुकी के साथ एक अन्य आरोपी नलिन यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी। बेल रिजेक्ट करते हुए हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने गुरुवार  को कहा कि भाईचारा और सद्भावना हर नागरिक का संवैधानिक कर्तव्य है।

हिंदू देवी-देवताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले मुनव्वर फारूकी को इससे पहले दो बार बेल के लिए इनकार कर दिया गया था। हाई कोर्ट से पहले मजिस्ट्रेट कोर्ट में उसकी याचिका खारिज की गई थी। और उससे पहेल सत्र न्यायालय ने भी जमानत देने से मना कर दिया था।

गौरतलब है कि फारूकी के वकील की ओर से दलील दी गई है कि एफआईआर में स्टैंड अप कॉमेडियन के खिलाफ लगाए गए आरोप सरासर ‘अस्पष्ट’ हैं और उसके खिलाफ राजनीतिक दबाव में मामला दर्ज किया गया।

इंदौर के एक इवेंट में मुनव्वर ने देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। तब घटना की जानकारी मिलते ही हिन्दू संगठन के कई सदस्यों ने वहां पहुंच कर उसकी पिटाई कर दी थी। इसके बाद वे मुनव्वर फारूकी और आयोजक को थाने लेकर गए थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...

5 मौतें, 210 भर्ती: इंदौर में ज़हरीले पानी पर कांग्रेस का हमला, CM यादव ने 2 अफसर सस्पेंड किए

इंदौर भगीरथपुरा में दूषित पानी से 5 मौतें, 210 भर्ती। कांग्रेस नेता...