Home Aaryaa News दिल्ली में छात्रा पर एसिड अटैक पर बोले CM केजरीवाल- बिल्कुल…
Aaryaa Newsदिल्लीराज्य

दिल्ली में छात्रा पर एसिड अटैक पर बोले CM केजरीवाल- बिल्कुल…

Share
Share

DESK:  दिल्ली में छात्रा पर फेंके गए तेजाब मामले पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। केजरीवाल ने कहा कि ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अपराधियों की इतनी हिम्मत आख़िर हो कैसे गई? अपराधियों को सख़्त से सख़्त सज़ा मिलनी चाहिए। दिल्ली में हर बेटी की सुरक्षा हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दें कि उत्तम नगर के निकट बुधवार सुबह मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने कथित तौर पर 17 वर्षीय एक लड़की पर तेजाब जैसा पदार्थ फेंक दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना के बारे में सुबह करीब नौ बजे जानकारी मिली। मोहन गार्डन इलाके में लड़की पर यह हमला हुआ।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पुलिस उपायुक्त  एम. हर्षवर्धन ने कहा कि बताया गया है कि आज सुबह करीब साढ़े सात बजे मोटरसाइकिल पर आए दो लोगों ने 17 वर्षीय लड़की पर कथित रूप से तेजाब जैसा पदार्थ फेंक दिया। अधिकारी ने कहा कि घटना के समय लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। डीसीपी ने कहा कि लड़की ने दो लोगों को नामजद किया है, जो हमले के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। उनमें से एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Navratri 2024: जय दुर्गा परमेश्वरी मंदिर में नौ चंडी यज्ञ की हुई पूर्णाहुति

Navratri 2024: जय दुर्गा परमेश्वरी मंदिर ट्रस्ट एवं जय दुर्गा परमेश्वरी प्रतिष्ठान...

Varanasi: वैश्विक शिक्षक रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए शिक्षक जयशंकर दूबे

Varanasi: बाबतपुर नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय अमरसता मंच द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस, रविवार...

Jaunpur: सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Jaunpur: पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम...