Home Aaryaa News एक हफ्ते में दूसरी बार कांपी दिल्ली-NCR धरती…ऑफिस-घरों से बाहर आए लोग
Aaryaa News

एक हफ्ते में दूसरी बार कांपी दिल्ली-NCR धरती…ऑफिस-घरों से बाहर आए लोग

Share
Share

DESK:  दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उत्तरी भारत के कुछ राज्यों में शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका 5.4 तीव्रता का था और इसका केंद्र नेपाल में था जो उत्तराखंड में जोशमठ से 212 किलोमीटर दूर है। भूकंप का झटका शाम सात बजकर 57 मिनट पर महसूस किया गया। लोग ऑफिस और घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए हैं।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

यह झटके 7 बजकर 58 मिनट पर लगे। लोग सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके 50 सेकेंड तक लगे। इससे पहले बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बुधवार आधीरात को दो बार दिल्ली-एनसीआर की धरती हिली थी। इसके बाद लोग दहशत में आ गए थे।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र नेपाल में 10 किलोमीटर की गहराई में था। उत्तराखंड में पिथौरागढ़, मुनस्यारी और गंगोलीहाट सहित कई स्थानों पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। पिथौरागढ़ के आपदा प्रबंधन अधिकारी बीएस महर ने पीटीआई-भाषा को बताया, “भूकंप की उत्पत्ति 10 किलोमीटर सतह के नीचे हुई थी और यह स्थान नेपाल के सिलंगा शहर से तीन किलोमीटर दूर था। प्रभावित देश भारत, चीन और नेपाल हैं।” भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की जानकारी फौरन नहीं मिल सकी। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Navratri 2024: जय दुर्गा परमेश्वरी मंदिर में नौ चंडी यज्ञ की हुई पूर्णाहुति

Navratri 2024: जय दुर्गा परमेश्वरी मंदिर ट्रस्ट एवं जय दुर्गा परमेश्वरी प्रतिष्ठान...

Varanasi: वैश्विक शिक्षक रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए शिक्षक जयशंकर दूबे

Varanasi: बाबतपुर नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय अमरसता मंच द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस, रविवार...

Jaunpur: सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Jaunpur: पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम...