Home Breaking News CBI रेड पर बोले CM केजरीवाल- CBI का स्वागत है,पहले भी कुछ नहीं मिला और अब भी कुछ नहीं निकलेगा…
Breaking NewsTop Newsदिल्लीराजनीतिराज्यराष्ट्रीय न्यूज

CBI रेड पर बोले CM केजरीवाल- CBI का स्वागत है,पहले भी कुछ नहीं मिला और अब भी कुछ नहीं निकलेगा…

Share
Share

 DESK : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की छापेमारी वैश्विक स्तर पर सराहे जा रहे उनके अच्छे प्रदर्शन का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भी सीबीआई के छापे पड़े हैं और इस बार भी कुछ सामने नहीं आएगा। सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के संबंध में सिसोदिया के आवास समेत 10 से अधिक स्थानों पर शुक्रवार सुबह छापेमारी की।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

केजरीवाल ने ट्वीट किया कि जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के मुख्य पृष्ठ पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन उनके घर पर केंद्र ने सीबीआई को भेजा।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

[ads3]

उन्होंने कहा कि सीबीआई का स्वागत है। पूरा सहयोग करेंगे। पहले भी कई जांच हुईं और छापे मारे गए। कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा। उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया कि दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। इसे ये रोकना चाहते हैं, इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्रियों के खिलाफ छापे मारे जा रहे हैं और गिरफ्तारी की जा रही हैं। केजरीवाल ने कहा कि जिसने भी 75 साल में अच्छे काम करने की कोशिश की, उसे रोका गया। इसीलिए भारत पीछे रह गया, लेकिन हम दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...

समाहरणालय सभागार से की गई धरती आबा जनभागीदारी अभियान की शुरुआत

एडीएम लॉ एंड आर्डर ने किया लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण...