Home Breaking News बुलडोजर कार्रवाई दिखावटी है? प्रियंका गांधी ने साधा YOGI सरकार पर निशाना… कह दी ये बड़ी बात!
Breaking Newsराज्यराष्ट्रीय न्यूज

बुलडोजर कार्रवाई दिखावटी है? प्रियंका गांधी ने साधा YOGI सरकार पर निशाना… कह दी ये बड़ी बात!

Share
Share

desk :  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने नोएडा में एक महिला से अभद्रता के आरोपी श्रीकांत त्यागी की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं के साथ ली गई तस्वीरें साझा करते हुए सोमवार को कहा कि इस मामले में बुलडोजर की कार्रवाई दिखावा है। उन्होंने यह सवाल भी किया कि आखिर त्यागी को कौन बचाता आया है और क्या भाजपा सरकार को नहीं पता था कि उसने अवैध निर्माण करा रखे हैं?

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट किया, क्या इतने वर्षों से भाजपा सरकार को नहीं पता था कि नोएडा के भाजपा नेता का निर्माण अवैध है? बुलडोजर की कार्रवाई दिखावा है।उन्होंने आरोप लगाया, सरकार इन सवालों के जवाब देने से बच रही है। एक महिला के साथ खुलेआम अभद्रता और 10-15 गुंडे भेजकर महिलाओं को धमकाने की हिम्मत उसे कौन दे रहा है? कौन है जो उसे बचाता आ रहा है?

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

[ads3]

प्रियंका ने सवाल किया  कि किसके सरंक्षण में उसका गुंडाराज और अवैध कारोबार फला-फूला?’ भाजपा का नेता होने का दावा करने वाले त्यागी के खिलाफ ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी की एक महिला के साथ अभद्रता करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला ने त्यागी द्वारा सोसायटी के साझा क्षेत्र में पौधे लगाने पर आपत्ति जताई थी, जिससे वह भड़क उठा था।नोडा प्राधिकरण ने शहर में त्यागी के आवास के बाहर बनाए गए ‘अवैध’ निर्माण को ढहा दिया है। त्यागी अभी फरार है।

https://www.youtube.com/watch?v=Pqvm6X302ik

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रोटरी मे नि:शुल्क नेत्र शिविर में 36 मरीजों को मिली नेत्र ज्योति

गुना (मध्यप्रदेश) जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण समिति के अंर्तगत रोटरी क्लब एवं सदगुरु...

हरजिंदर सिंह हत्याकांड : किशन गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार

अमृतसर : कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विदेश...

इंदिरासागर 20 फीट की मुख्य नगर में गिरी कार

खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र के नलवा गांव के पास इंदिरासागर...