Home राष्ट्रीय न्यूज देश सुरक्षित हाथों में है, बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह…दिया देशवासियों को भरोसा
राष्ट्रीय न्यूज

देश सुरक्षित हाथों में है, बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह…दिया देशवासियों को भरोसा

Share
Share

DESK : दशहरे के पावन मौके पर आज सुबह उत्तराखंड के चमोली के औली सैन्य स्टेशन में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की उपस्थिति में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘शस्त्र पूजा’ की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां हथियारों की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा, “हमें विश्वास है कि हमारा देश हमारे सशस्त्र बलों के हाथों में सुरक्षित है। हमारे सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों के जवान हमारे देश के गौरव हैं।”

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में राजनाथ सिंह को मंत्रों के जाप के साथ सशस्त्र बलों की उपस्थिति में शस्त्रों की पूजा करते हुए देखा जा सकता है। एक दूसरे वीडियो में सैनिकों को देशभक्ति के गीत गाते हुए दिखाया गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले रक्षा मंत्री ने रक्षा क्षेत्र में सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत राजस्थान के जोधपुर में वायु सेना को भारत में बने हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टरों के पहले बैच को सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा, “यह वायु सेना के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। स्वतंत्रता के बाद से भारतीय वायुसेना विदेशी हेलीकॉप्टरों पर निर्भर थी। इस निर्भरता को कम करने की सख्त जरूरत 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान महसूस की गई थी। वायुसेना अब बदलने के लिए तैयार है।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुंबई में ‘वाटरवेज टू वंडर : अनलॉकिंग क्रूज़ टूरिज्म’ सम्मेलन का आयोजन

नई दिल्ली : मुंबई पोर्ट ट्रस्ट, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) और...

एनएचएआई ने फास्टटैग सालाना पास को देशभर में सफलतापूर्वक लागू किया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नागरिकों के लिए प्रौद्योगिकी के...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार प्रदान किए

पारंपरिक जीवनशैली से सीखकर आधुनिक चक्रीय प्रणालियों को मजबूत किया जा सकता...