Home राष्ट्रीय न्यूज विपक्ष को साथ लाना..रिमोट टैग से बचना..खड़गे की राह में कांटे ही कांटे.. जानिए आप भी
राष्ट्रीय न्यूज

विपक्ष को साथ लाना..रिमोट टैग से बचना..खड़गे की राह में कांटे ही कांटे.. जानिए आप भी

Share
Share

DESK: 24 सालों के बाद कांग्रेस के गैर-गांधी अध्यक्ष चुने गए वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए आने वाला समय काफी मुश्किलों भरा रह सकता है। दरअसल, 2024 लोकसभा चुनाव से पहले खड़गे को कई मोर्चों पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के लिए ज्यादा संभावनाएं दिखाई नहीं दे रही हैं तो वहीं, राजस्थान और कर्नाटक में पार्टी अंदरूनी कलाह से जूझ रही है। इसके अलावा, 2024 चुनाव के लिए विपक्ष को

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हालांकि, कई चीजें हैं जो खड़गे के पक्ष में भी हैं। वे पार्टी में एक ऐसे नेता के तौर पर पहचाने जाते हैं जो सबको एक साथ लेकर चलना पसंद करते हैं। 26 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर खड़गे की कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नियुक्ति होगी। पार्टी के शीर्ष पद के लिए खड़गे को तब चुना गया है, जब पार्टी सिर्फ दो राज्यों- छत्तीसगढ़ और राजस्थान में है। हिमाचल और गुजरात में पार्टी बीजेपी की तुलना में काफी पीछे दिखाई दे रही है। दोनों ही राज्यों के होने वाले चुनाव खड़गे के लिए पहली चुनौती होंगे।

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इसके बाद 2023 में, कांग्रेस अध्यक्ष को अपने गृह राज्य कर्नाटक सहित नौ विधानसभा चुनावों में पार्टी का नेतृत्व करने के कठिन काम का सामना करना पड़ेगा। खड़गे का चुनाव ऐसे समय में हुआ है जब पार्टी आंतरिक लड़ाइयों के दौर से गुजर रही है और एक के बाद एक चुनावी हार मिल रही है। इतना ही नहीं, खड़गे को गांधी परिवार द्वारा रिमोट से नियंत्रित होने के बीजेपी के आरोपों का भी विरोध करना होगा और उसे गलत साबित करना होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णन ने भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णन ने संविधान सदन में भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण...

चार्ली चैपलिन द्वितीय हीरो राजन कुमार ने कहा जापान एक स्वच्छ देश

नई दिल्ली। हीरो राजन कुमार ने जापान में अपना 5355वां लाइव शो...

भारत का लक्ष्य वैश्विक ऑटोमोबाइल विनिर्माण में पहला स्थान हासिल करना है – नितिन गडकरी

केन्‍द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत का लक्ष्य वैश्विक ऑटोमोबाइल...

सी.पी. राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के रूप में शपथ ली

नई दिल्ली : सी.पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार को भारत के पंद्रहवें उपराष्ट्रपति...