Home दिल्ली दिल्ली में आज से नाइट कर्फ्यू, जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को दी जाएगी राहत
दिल्ली

दिल्ली में आज से नाइट कर्फ्यू, जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को दी जाएगी राहत

Share
Share

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों के देख दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने आज से नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। अब आज रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक दिल्ली में नाइट कर्फ्यू रहेगा। यह आदेश 30 अप्रैल तक लागू रहेगा।

बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों पर काबू पाने के लिए दिल्ली सरकार ने यह निर्णय लिया है। दिल्‍ली सरकार का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। हालांकि इस दौरान जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को राहत दी जाएगी।

बताते चलें कि दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हर  रोज करीब चार हजार नए मामले सामने आ रहे हैं और टेस्ट का पॉजिटिविटी रेट भी साढ़े पांच फीसदी से ऊपर हो गया है, जिसे ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि दिल्ली संक्रमण की चौथी लहर का सामना कर रही है, लेकिन लॉकडाउन लगाने का अभी कोई विचार नहीं है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया योगाभ्यास

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन को सार्वजनिक भ्रमण के लिए खोला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को देहरादून में राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति...

25 जून, ‘संविधान हत्या दिवस’-एक दु:खद स्मरण : उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को उपस्थित लोगों को एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक...