Home Breaking News Top News भारत-इंग्लैंड सीरीज में विराट-रहाणे नहीं, शुभमन गिल की होगी सबसे ज्यादा चर्चा
Top Newsस्पोर्ट्स

भारत-इंग्लैंड सीरीज में विराट-रहाणे नहीं, शुभमन गिल की होगी सबसे ज्यादा चर्चा

Share
Share

दिल्ली। टीम इंडिया अपने घर में कोरोना काल के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट सीरीज खेलने के काफी नजदीक है। टीम इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 5 फरवरी से होने जा रही है।

सीरीज के लिए टीम में नियमित कप्तान विराट कोहली की वापसी हो चुकी है। विराट ऑस्ट्रेलिया में एडिलेड टेस्ट के बाद वापस भारत लौट आए थे। उनकी गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी संभाली थी।

ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक सीरीज जीत में कई खिलाड़ियों ने योगदान दिया था। इस बीच, टीम के पूर्व महान बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है, जिसकी भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा होगी।

लक्ष्मण ने  बात करते हुए कहा कि, ”मुझे लगता है कि शुभमन गिल को लेकर लोग सबसे ज्यादा चर्चा करेंगे। यह चर्चा न सिर्फ टेस्ट मैच में, बल्कि वनडे और टी-20 क्रिकेट में भी होगी। मैं इसका कारण तो नहीं बता सकता हूं।” उन्होंने आगे कहा कि गिल ने जिस तरह का टैलेंट और प्रदर्शन आईपीएल, भारत ए के दौरे, पंजाब के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दिखाया है, वो काफी निरंतर है। वो अपने बारी का काफी धैर्यपूर्वक इंतजार करते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCI Apex Council में फैसला:Rohit-Virat की सैलरी कट, नया कॉन्ट्रैक्ट फाइनल!

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में A+ ग्रेड खत्म,  Rohit-Virat शर्मा B ग्रेड (3...

RCB होम कमिंग ड्रामा: 45 दिन में स्टेडियम रेडी, फ्रेंचाइजी का इंतजार खत्म?

KSCA अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद बोले- चिन्नास्वामी स्टेडियम पूरी तरह सुरक्षित, RCB को...

T20 WC डेडलाइन: बांग्लादेश 24 घंटे में जवाब दे या स्कॉटलैंड ले ले जगह!

ICC ने बांग्लादेश की वेन्यू चेंज रिक्वेस्ट ठुकराई। कोलकाता-मुंबई मैच फिक्स्ड। 24...

KKR ने अपॉइंट किया दिशांत याग्निक: IPL 2026 से पहले फील्डिंग कोच, DJ ब्रावो मेंटर बने!

KKR ने IPL 2026 के लिए दिशांत याग्निक को फील्डिंग कोच बनाया।...