Home Breaking News Top News ओडिशा : राउरकेला स्टील प्लांट में जहरीली गैस रिसाव से चार श्रमिकों की मौत, कई की हालत बिगड़ी
Top Newsओडिशा

ओडिशा : राउरकेला स्टील प्लांट में जहरीली गैस रिसाव से चार श्रमिकों की मौत, कई की हालत बिगड़ी

Share
Share

ओडिशा। राउरकेला स्टील प्लांट की एक इकाई में जहरीली गैस रिसाव के कारण चार श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य तबीयत खराब हो गई। बीमारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा आरएसपी के कोयला रसायन विभाग में बुधवार सुबह हुआ। राउरकेला स्टील प्लांट के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर सिर्फ चार मजदूर ही मौजूद थे, जिनकी मौत हुई है।

बता दें कि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया इस आरएसपी का संचालन करती है।
आरएसपी के अधिकारियों के अनुसार संविदा पर रखे गए चार कर्मचारियों को सुबह नौ बजे कुछ परेशानी होने लगी, जिसके बाद उन्हें संयंत्र के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में इस्पात जनरल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

“>

वहीं, दूसरी तरफ राउर केला की घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि राउरकेला स्टील प्लांट में गैस लीक होने के चलते हुई मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ मेरी सांत्वना है और जो अस्पताल में भर्ती हैं उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।

“>

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अमेरिका-ब्राजील ट्रेड डील: ट्रंप ने लूला से की बातें, कॉफी-बीफ पर राहत क्यों दी?

ट्रंप-लूला फोन कॉल में ट्रेड, सैंक्शन, ऑर्गनाइज्ड क्राइम पर चर्चा। ब्राजील पर...

द्रौपदी मुर्मू ओडिशा विधानसभा को संबोधित करने वाली पहली राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा विधानसभा के पहले राष्ट्रपति बनेंगी जो वहां भाषण...

Cyclone Montha: आंध्र प्रदेश और ओडिशा में रेड अलर्ट, कल काकीनाडा के पास होगी लैंडफॉल

Cyclone Montha: 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के पास लैंडफॉल करेगा, भारी बारिश और तेज़...

ओडिशा में चक्रवात ‘मोंथा’ से निपटने की तैयारी पूरी, फायर विभाग और प्रशासन अलर्ट पर

ओडिशा फायर डिपार्टमेंट और राज्य प्रशासन चक्रवात ‘मोंथा’ से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।...