आवारा पशु लोगों को कर रहें हैं घायल – चुन्ना यादव
कतरास : नगर निगम क्षेत्र में आवारा पशुओं के आतंक से लोग में भय का माहौल हैं।वहीं ये पशु लोगों को घायल भी कर रहें हैं।इस पर नगर निगम की ओर से कोई पहल नहीं होने के कारण जागो सामाजिक संस्था द्वारा नगर कतरास निगम कार्यालय के बाहर एकदिवसीय धरना दिया गया।
मौके पर जागो सामाजिक संस्था के प्रमुख राकेश रंजन उर्फ चुन्ना यादव ने कहा कि नगर निगम की लापरवाही के कारण कतरास वार्ड 3 के आम नागरिक भयभीत हैं। आये दिन आवारा पशुओं के हमले से दो-चार लोग रोज घायल भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम का दायित्व सिर्फ वसूली करना नहीं हैं।नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण भी करें।उन्होंने आगे कहा अगर एक सप्ताह के भीतर इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन विजय राजगढ़िया ने किया।
इस मौके पर धरना कार्यक्रम को मुख्य रूप से सूर्यदेव मिश्रा, प्रकाश राम गुप्ता, राजेश स्वर्णकार, बबलू बर्मन, नवदीप गुप्ता, भगवान यादव, मो. अमान, सचिदानंद यादव, मंजर आलम, कौशर खान, मो. अफसर, सुशील खेतान आदि ने संबोधित किया। इस दौरान एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के सीनियर ऑफिसर राकेश सिन्हा को नगर आयुक्त के नाम से एक ज्ञापन सौंप के यथाशीघ्र समस्या का सामाधान करने मांग की। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से हरी प्रसाद केशरी, राकेश साहू, वायके पाठक, मो. महबूब, मो. जहीर, उपेंद्र कुमार, ब्रजेश पांडे, भावेश अग्रवाल, गणेश सोनकर, मो मुस्ताक, विमल रवानी एवं अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Leave a comment