Home झारखण्ड राजद प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन विस्तार, पार्टी मजबूती पर दिया जोर
झारखण्डराजनीतिराज्य

राजद प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन विस्तार, पार्टी मजबूती पर दिया जोर

Share
Share

हंटरगंज (चतरा) : हंटरगंज राष्ट्रीय जनता दल की बैठक रविवार को राजद प्रखंड कार्यालय हंटरगंज पानी टंकी स्थित में संपन्न हुआ ।बैठक की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव एवं संचालन पूर्व मुखिया संतोष यादव के द्वारा किया गया ।बैठक में संगठन विस्तार पर विचार विमर्श किया गया ।इस दौरान अध्यक्ष श्री यादव ने बताया गया कि राष्ट्रीय जनता दल एक मजबूत संगठन है । सभी वर्गो संगठन में भागीदारी दी जाएगी। साथ गरीब गुरुवा के हकहकूक की लड़ाई के लिए सभी की एकजुटता जरूरी है। लालु प्रसाद यादव के संदेश को जन – जन तक पहुंचाने के लिए हर गांव स्तर पर संगठन को मजबूत करना है।बैठक में सर्वसहमति से उपाध्यक्ष , सचिव एवं कोषाध्यक्ष का चयन किया गया ।जिसमें प्रखंड उपाध्यक्ष के लिए मो. फैयाज, राजेश कुमार यादव, मदन दास, जय कुमार यादव ,संदीप कुमार यादव एवं मुमताज अंसारी को बनाया गया। जबकि सचिव के लिए उमेश यादव ,संतोष पासवान, प्रभु दयाल यादव, राम प्रवेश यादव, संजय यादव और उपेंद्र यादव को बनाया गया। तथा अरविंद कुमार यादव और विनोद यादव तथा विनय कुमार यादव कोषाध्यक्ष बनाया गया ।बैठक में मुख्य रूप से सीतेश्वर यादव, शिवालक यादव ,पंकज यादव ,उपेंद्र यादव, केदार चौधरी ,विनय यादव, भोला यादव, पप्पू यादव ,राजेश यादव ,उपेंद्र यादव, छोटु यादव, सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सांसद ढुलू महतो ने पत्नी संग किया श्रीराम मेडिकल का उद्घाटन

धनबाद : धनबाद सांसद ढुल्लू महतो एवं उनकी धर्मपत्नी सावित्री देवी ने...

उपायुक्त ने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना

जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त, समस्याओं के...

सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

धनबाद : गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार सांसद प्रतिनिधि सुभाष...

दिशोम सोहराय पोरोब कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद ढुलू महतो, जाहेरथान के सौंदर्यीकरण की घोषणा

बोकारो : दिशोम जाहेर सेवा ट्रस्ट द्वारा बोकारो सेक्टर 4 स्थित दिशोम...