Home Breaking News Top News पीएम मोदी बंगाल और असम के दौरे पर जाएंगे आज, चुनाव से पहले देंगे कई सौगात
Top Newsदिल्ली

पीएम मोदी बंगाल और असम के दौरे पर जाएंगे आज, चुनाव से पहले देंगे कई सौगात

Share
Share

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को असम और बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं। दोनों ही चुनावी राज्यों में पीएम मोदी कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और तोहफों की सौगात देंगे। पिछले 16 दिनों में पीएम मोदी दूसरी बार असम और बंगाल जा रहे हैं।

भाजपा के मिशन बंगला के तहत इस यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी को उम्मीद है कि पीएम मोदी के इस दौर से बंगाल में उसकी कैंपेनिंग की धार और मजबूत होगी और पार्टी को केंद्रीय योजनाओं के ऐलान से चुनाव में फायदा मिलेगा। बता दें कि दोनों ही राज्यों में कभी भी विधानसभा चुनावों की घोषणा हो सकती है।

बंगाल में एक ओर भाजपा की रथयात्रा जारी है और दूसरी ओर पीएम मोदी की आज रैली भी है। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए हरसंभव कोशिश करती दिख रही है।

फिलहाल, असम और बंगाल में पीएम मोदी की रैली के लिए मंच तैयार है। असम में चल रही तैयारियों पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘असम में अपार उत्साह देखकर खुशी हो रही है। असम में एक बार फिर से जाने का मौका मिल रहा है, इस बात की खुशी है। हम असम के चौतरफा विकास के लिए हमेशा काम करते रहेंगे।’

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

PM मोदी ने एयरपोर्ट पर गले लगाया UAE प्रेसिडेंट MBZ को: 2 घंटे की ऐतिहासिक यात्रा का खास मतलब!

पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर UAE प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद...

आर्या टेलीपोर्ट का शुभारंभ बहुत जल्द – दुर्गेश आर सिंह राजपूत

नई दिल्ली । आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के साथ एक और इकाई...

दिल्ली का सांस लेना मुश्किल: AQI 418 पर घना कोहरा-धुंध, GRAP-IV की सख्ती जारी क्यों?

दिल्ली में घना कोहरा और जहरीली धुंध ने AQI को 418 ‘सीवियर’...